Wednesday, March 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पीएम मोदी कल करेंगे नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन, मुंबई मेट्रो लाइन-3 का अंतिम चरण भी होगा शुरू

पीएम मोदी कल करेंगे नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन, मुंबई मेट्रो लाइन-3 का अंतिम चरण भी होगा शुरू

Reported By : Sachin Chaudhary Written By : Sunil Chaurasia Published : Oct 07, 2025 12:27 pm IST, Updated : Oct 07, 2025 12:27 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम को मुंबई मेट्रो की लाइन-3 (एक्वा लाइन) के अंतिम चरण का उद्घाटन करेंगे, जिसकी लंबाई 33.5 किमी है।

navi mumbai international airport, airport, mumbai airport, mumbai international airport, Loknete DB- India TV Paisa
Photo:ANI भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट है नवी मुंबई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के महाराष्ट्र दौरे पर बुधवार को महाराष्ट्र पहुंचेंगे। पीएम मोदी अपने महाराष्ट्र दौरे पर नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ ही मुंबई मेट्रो की लाइन-3 (एक्वा लाइन) के अंतिम चरण का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, पीएम मोदी Mumbai One मोबाइल ऐप लॉन्च करेंगे और STEP स्किल प्रोग्राम का भी शुभारंभ करेंगे।

बुधवार को 3.30 बजे होगा एयरपोर्ट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दोपहर 3.00 बजे नवी मुंबई पहुंचेंगे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (NMIA) का वॉकथ्रू निरीक्षण करेंगे। बताते चलें कि ये हवाई अड्डा करीब ₹19,650 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। पीएम दोपहर 3:30 बजे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे मुंबई और नवी मुंबई से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे।

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की विशेषताएं

  • ये भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट है।
  • इसका निर्माण Public-Private Partnership (PPP) मॉडल पर हुआ है।
  • नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में अडाणी ग्रुप की कंपनी Adani Airports Holdings की 74% हिस्सेदारी होगी और बाकी की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी CIDCO के पास होगी।
  • नवी मुंबई एयरपोर्ट का कुल क्षेत्रफल 1160 हेक्टेयर है।
  • ये हर साल 9 करोड़ यात्री और 3.25 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो को मैनेज करेगा।
  • एयरपोर्ट के सभी टर्मिनल ऑटोमैटिक पीपल मूवर (APM) के जरिए आपस में जुड़े होंगे।
  • इस एयरपोर्ट को वॉटर टैक्सी से सीधे कनेक्टिविटी दी गई है और ये इस तरह का देश का पहला एयरपोर्ट होगा।
  • एयरपोर्ट के पास 47 MW सोलर पावर प्लांट और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) स्टोरेज की क्षमता होगी।

मुंबई मेट्रो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम को मुंबई मेट्रो की लाइन-3 (एक्वा लाइन) के अंतिम चरण का उद्घाटन करेंगे, जिसकी लंबाई 33.5 किमी है। ये लाइन कफ परेड से आरे जेवीएलआर तक जाएगी, जिस पर कुल 27 स्टेशन होंगे। इस लाइन के निर्माण में 37,270 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस लाइन पर रोजाना 13 लाख से ज्यादा यात्रियों के सफर करने का अनुमान है। ये लाइन मुंबई की पहली फुली अंडरग्राउंड लाइन होगी। मुंबई मेट्रो की ये लाइन दक्षिण मुंबई के प्रमुख इलाकों- फोर्ट, मरीन ड्राइव, मंत्रालय, RBI, BSE, और नरीमन पॉइंट को जोड़ेगी। इसके अलावा, ये रेलवे, अन्य मेट्रो, मोनोरेल और एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी भी सुनिश्चित करेगी।

मुंबई वन ऐप

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को Mumbai One मोबाइल ऐप लॉन्च करेंगे। ये भारत का पहला ऐप होगा जो 11 पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों को एक जगह पर लेकर आएगा। इसमें मुंबई मेट्रो की लाइन 1, 2A, 3 और 7 के साथ-साथ मुंबई मोनोरेल, मुंबई लोकल ट्रेन, BEST बस से जुड़ी सुविधाएं मिलेंगी। इतना ही नहीं, इस ऐप पर ठाणे, मीरा-भायंदर, कल्याण-डोंबिवली और नवी मुंबई की ट्रांसपोर्ट सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

मुंबई वन ऐप की सुविधाएं

  • एक टिकट में मल्टी-मोड यात्रा
  • डिजिटल टिकटिंग
  • रियल टाइम अपडेट्स और ऑप्शनल रूट
  • SOS सेफ्टी फीचर

STEP प्रोग्राम

पीएम मोदी बुधवार को महाराष्ट्र सरकार के STEP (Short-Term Employability Program) का भी शुभारंभ करेंगे। ये कार्यक्रम युवाओं को उद्योग की जरूरतों से जोड़ने के लिए है। ये प्रोग्राम 400 सरकारी ITI और 150 टेक्निकल हाई स्कूलों में लागू होगा। इसमें कुल 2,500 नए ट्रेनिंग बैच होंगे, जिनमें से 364 बैच सिर्फ महिलाओं के लिए होंगे। इसके अलावा, 408 बैच उभरती टेक्नोलॉजी जैसे AI, IoT, EV, Solar, 3D Printing के लिए होंगे।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement