1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. असम में भारी बारिश से रेल लाइन क्षतिग्रस्त- 9 ट्रेनें रद्द, 6 के रूट बदले और 10 को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट/ऑरिजिनेट

असम में भारी बारिश से रेल लाइन क्षतिग्रस्त- 9 ट्रेनें रद्द, 6 के रूट बदले और 10 को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट/ऑरिजिनेट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 20, 2026 12:11 pm IST,  Updated : Jul 20, 2026 01:45 pm IST

नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने बताया कि डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है और उन्हें रंगिया-रंगापारा के रास्ते भेजा जा रहा है।

assam flood, indian railways, north east frontier railway, vivek express- India TV Hindi
बाढ़ की वजह से क्षतिग्रस्त हुई रेल लाइन Image Source : NORTH EAST FRONTIER RAILWAY

असम के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के कारण दिखो नदी का जलस्तर बढ़ गया है। तिनसुकिया डिवीजन के शिवसागर जिले में शिमलगुड़ी शहर, स्टेशन यार्ड और रेलवे कॉलोनी में बाढ़ आ गई है। शिमलगुड़ी इलाके में पानी रेलवे ट्रैक के ऊपर से बह रहा है, जिससे रेल लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई है। भारी बारिश की वजह से बिगड़े हालातों के कारण ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिमलगुड़ी-नामतिआली और शिमलगुड़ी-सेलेंगहाट सेक्शन पर ट्रेनों का परिचालन अगले आदेश तक रोक दिया गया है। 

बारिश की वजह से बाधित हुई सेवाओं की वजह से 9 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 6 ट्रेनों के रूट बदलकर डायवर्टेड रूट से चलाया जा रहा है। इनके अलावा, 10 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ऑरिजिनेट किया गया है।

डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों को किया गया डायवर्ट

नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने बताया कि डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है और उन्हें रंगिया-रंगापारा के रास्ते भेजा जा रहा है। कई लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं या उन्हें बीच रास्ते में ही शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। ट्रेन ऑपरेशन्स को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रभावित जगहों पर जरूरी कर्मचारी और सामान भेज दिए गए हैं। हालात पर उच्च स्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सेवाएं शुरू होने का अनुमानित समय बताना संभव नहीं

फिलहाल, पानी का स्तर ज्यादा होने के कारण परिचालन बहाल होने का अनुमानित समय बताना संभव नहीं है। पानी का स्तर कम होने के बाद ही ट्रैक को हुए नुकसान का सही अंदाजा लगाया जा सकेगा।

प्रभावित यात्रियों के लिए की गई खाने-पीने की व्यवस्था

शिमलगुड़ी में बाढ़ की स्थिति के कारण डायवर्ट की जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों की सुविधा के लिए सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं। इन ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों के लिए खाने के पैकेट, पीने के पानी और टिकट रिफंड की व्यवस्था की गई है। सभी स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। नामतिआली में यात्रियों को शिवसागर टाउन स्टेशन तक ले जाने के लिए ASTC बसों और लोकल गाड़ियों का इंतजाम किया गया है। शिवसागर टाउन स्टेशन से डिब्रूगढ़ और न्यू तिनसुकिया के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई है।

कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट (20 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेनें)

  1. ट्रेन नंबर- 55914, तिनसुकिया-जोरहाट टाउन पैसेंजर  
  2. ट्रेन नंबर- 75602, तिनसुकिया-लुमडिंग डेमू (DEMU)  
  3. ट्रेन नंबर- 15604, लीडो-गुवाहाटी इंटरसिटी एक्सप्रेस  
  4. ट्रेन नंबर- 15968, लीडो-रंगिया इंटरसिटी एक्सप्रेस  
  5. ट्रेन नंबर- 55910, डिब्रूगढ़-शिमलगुड़ी पैसेंजर  
  6. ट्रेन नंबर- 55913, जोरहाट टाउन-तिनसुकिया पैसेंजर  
  7. ट्रेन नंबर- 75601, लुमडिंग-तिनसुकिया डेमू (DEMU)  
  8. ट्रेन नंबर- 15927, रंगिया-न्यू तिनसुकिया इंटरसिटी एक्सप्रेस  
  9. ट्रेन नंबर- 55909, शिमलगुड़ी-डिब्रूगढ़ पैसेंजर

डायवर्ट की गई ट्रेनों की लिस्ट

  1. 19 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर- 12423, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस न्यू तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, उत्तरी लखीमपुर, रंगापाड़ा नॉर्थ, गुवाहाटी के रास्ते चलाई जाएगी।  
  2. 19 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर- 20503, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मोरनहाट, धमल गांव, नॉर्थ लखीमपुर, रंगापाड़ा नॉर्थ, गुवाहाटी के रास्ते चलाई जाएगी।  
  3. 19 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर- 22504, डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस न्यू तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, नॉर्थ लखीमपुर, रंगापाड़ा नॉर्थ, रंगिया, न्यू बोंगाईगांव के रास्ते चलाई जाएगी।  
  4. 20 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर- 15903, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर- 15909, डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस डिब्रूगढ़, नॉर्थ लखीमपुर, रंगापाड़ा नॉर्थ, रंगिया, न्यू बोंगाईगांव के रास्ते चलाई जाएंगी।  
  5. 18 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर- 15945, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस न्यू बोंगाईगांव, रंगिया, रंगापाड़ा नॉर्थ, नॉर्थ लखीमपुर, डिब्रूगढ़ के रास्ते चलाई जाएगी।  
  6. 17 जुलाई को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन नंबर- 22503, कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस न्यू बोंगाईगांव, रंगिया, रंगापाड़ा नॉर्थ, नॉर्थ लखीमपुर, डिब्रूगढ़ के रास्ते चलाई जाएगी।

शॉर्ट टर्मिनेट/ऑरिजिनेट की जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट

  1. 20 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 13281, डिब्रूगढ़-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ के बजाय नामतिआली से अपनी यात्रा शुरू करेगी। ये ट्रेन डिब्रूगढ़ से नामतिआली के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
  2. 20 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 15670, डिब्रूगढ़-गुवाहाटी नागालैंड एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ के बजाय दीमापुर से अपनी यात्रा शुरू करेगी और डिब्रूगढ़ से दीमापुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।  
  3. 18 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 15959, हावड़ा-डिब्रूगढ़ कामरूप एक्सप्रेस मरियानी जंक्शन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी और मरियानी से डिब्रूगढ़ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।  
  4. 17 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 15934, अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस मरियानी जंक्शन पर अपनी यात्रा खत्म करेगी और मरियानी से न्यू तिनसुकिया के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।  
  5. 16 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 22503, कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस सेलेंगहाट पर अपनी यात्रा खत्म करेगी और सेलेंगहाट से डिब्रूगढ़ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।  
  6. 18 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 13282, राजेंद्र नगर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस नामतिआली पर अपनी यात्रा खत्म करेगी और नामतिआली से डिब्रूगढ़ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।  
  7. 18 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 20504, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस फरकाटिंग पर अपनी यात्रा खत्म करेगी और फरकाटिंग से डिब्रूगढ़ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।  
  8. 18 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 15669, गुवाहाटी-डिब्रूगढ़ नागालैंड एक्सप्रेस दीमापुर पर अपनी यात्रा खत्म करेगी और दीमापुर से डिब्रूगढ़ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।  
  9. 18 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 12424, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस दीमापुर पर अपनी यात्रा खत्म करेगी और दीमापुर से डिब्रूगढ़ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।  
  10. 17 जुलाई को चलने वाली ट्रेन नंबर- 15910, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस लुमडिंग पर अपनी यात्रा खत्म करेगी और लुमडिंग से डिब्रूगढ़ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

विवेक एक्सप्रेस, कामरूप एक्सप्रेस, अमृतसर-तिनसुकिया एक्सप्रेस के यात्रियों की मदद में जुटा रेलवे

सेलेंगहाट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर- 22503, विवेक एक्सप्रेस से उतरने वाले 217 यात्रियों को सड़क मार्ग से मारियानी ले जाया जा रहा है। मारियानी में उतरने वाले ट्रेन नंबर- 15959, कामरूप एक्सप्रेस के 570 यात्रियों और ट्रेन नंबर- 15934, अमृतसर-तिनसुकिया एक्सप्रेस के 490 यात्रियों की मदद की जा रही है।

ये भी पढ़ें

रांची से कोडरमा, लखीसराय के रास्ते भागलपुर के लिए चलाई जाएंगी 2 स्पेशल ट्रेनें- टाइम टेबल और रूट की डिटेल्स आईं सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा