1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Share Market: हल्की तेजी के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 21,700 के करीब

Share Market: हल्की तेजी के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 21,700 के करीब

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Feb 09, 2024 09:44 am IST,  Updated : Feb 09, 2024 10:13 am IST

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी का ट्रेंड बना हुआ है। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही हरे निशान में कामकाज कर रहे हैं।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट तेजी के साथ खुला है। Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में हल्की तेजी के साथ खुले हैं। बड़े सूचकांकों में हरे निशान के साथ कारोबार हो रहा है। बीएसई सेंसेक्स 122 अंक या 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,549 अंक और एनएसई निफ्टी 40 अंक या 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,752 अंक पर बना हुआ है। बाजार में लार्ज इंडेक्स में खरीददारी देखी जा रही है। वहीं, मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स हल्के लाल निशान के साथ कारोबार कर रहा है।

सुबह 9:30 बजे तक एनएसई पर 1050 शेयर हरे निशान में और 903 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।  ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी और सर्विस सेक्टर का इंडेक्स हरे निशान में बना हुआ है। वहीं, ऑटो, मेटल, रियल्टी, मीडिया और एनर्जी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहा है। 

गेनर्स और लूजर्स 

सेंसेक्स पैक में आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, टाइटन, एक्सिस बैंक, टीसीएस, आईटीसी, नेस्ले, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, एचयूएल और एशियन पेंट्स के शेयर हरे निशान में कारोबार हो रहा है। एमएंडएम, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, जेएसडब्लू स्टील, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, एनटीपीसी,अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक, विप्रो, इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा, सन फार्मा और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

वैश्विक बाजारों में तेजी

वैश्विक बाजारों में मिलाजुला असर देखा जा रहा है। टोक्यो, शंघाई, ताइपे, सियोल और बैंकॉक के बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। जाकार्ता और हांगकांग के बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजारों में तेजी देखी जा रही है। डाओ गुरुवार को 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.44 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा