1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चांदी हुई सस्ती, सोने के दाम में मामूली तेजी- चेक करें आज के ताजा भाव

चांदी हुई सस्ती, सोने के दाम में मामूली तेजी- चेक करें आज के ताजा भाव

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 19, 2026 10:15 am IST,  Updated : May 19, 2026 10:15 am IST

मंगलवार को 5 जून की डिलीवरी वाला सोना मामूली तेजी के साथ 1,59,008 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जो सोमवार को 1,58,903 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था।

Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Hindi
सोने-चांदी की कीमतें Image Source : PIXABAY

Gold and Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार, 19 मई को जहां चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर, सोने के भाव मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 09.51 बजे के आसपास 5 जून की डिलीवरी वाला सोना 93 रुपये (0.06 प्रतिशत) की मामूली तेजी के साथ 1,58,996.00 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। जबकि, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें 0.54 प्रतिशत (1485 रुपये) की गिरावट के साथ 2,75,166 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

चांदी में गिरावट, सोने में मामूली तेजी

मंगलवार को 5 जून की डिलीवरी वाला सोना मामूली तेजी के साथ 1,59,008 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जो सोमवार को 1,58,903 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था। आज कारोबार के दौरान सोने की कीमतें 1,59,437 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,58,601 रुपये प्रति 10 ग्राम तक के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका है। वहीं दूसरी तरफ, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें आज गिरावट के साथ 2,76,271 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुली, जो सोमवार को 2,76,651 रुपये के भाव पर बंद हुई थी। आज कारोबार के दौरान, चांदी का भाव 2,76,666 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,74,606 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

सर्राफा बाजार में क्या है सोने-चांदी की स्थिति

सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग बदलाव देखने को मिले। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 1000 रुपये की तेजी के साथ 2,76,000 रुपये प्रति 1 किलोग्राम पर बंद हुई थी। चांदी के अलावा, दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ और ये पिछले हफ्ते के शुक्रवार वाले रेट 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ही स्थिर रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा