1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोने की कीमतों ने आज फिर बनाया नया रिकॉर्ड, 1.5 लाख रुपये के पार पहुंचा चांदी का भाव- चेक करें आज की ताजा कीमतें

सोने की कीमतों ने आज फिर बनाया नया रिकॉर्ड, 1.5 लाख रुपये के पार पहुंचा चांदी का भाव- चेक करें आज की ताजा कीमतें

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 29, 2025 04:55 pm IST,  Updated : Sep 29, 2025 05:55 pm IST

सोमवार को चांदी की कीमतें 7000 रुपये की भारी बढ़ोतरी के साथ 1.5 लाख रुपये प्रति किलो के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गईं।

Gold Price Today, Gold Rate Today, Gold Price Today, Silver Price Today, 18 carat gold price, 22 car- India TV Hindi
सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड Image Source : PIXABAY

Gold and Silver Price: सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 7000 रुपये की भारी बढ़ोतरी के साथ 1.5 लाख रुपये प्रति किलो के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गईं। इसके साथ ही, आज सोने का भाव भी 1,500 रुपये की तेजी के साथ 1,19,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया, जो पिछले सत्र में 1,18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इसके साथ ही, आज 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 1,500 रुपये की तेजी के साथ 1,18,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो शनिवार को 1,17,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

वायदा कारोबार में भी सोने-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

बताते चलें कि वायदा कारोबार में भी आज सोने और चांदी की कीमतें नए लाइफटाइम हाई पर पहुंच गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर की डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट के सोने का भाव 1204 रुपये या 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,14,992 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। दिसंबर में डिलीवरी वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1,034 रुपये यानी 0.9 प्रतिशत चढ़कर 1,15,925 प्रति 10 ग्राम के नए लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया।

चांदी में भी तेजी देखी गई और ये रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। दिसंबर में डिलीवरी वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,290 रुपये या 1.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,44,179 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। इसी तरह, अगले साल मार्च में डिलीवरी वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,559 रुपये या 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,45,817 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।

विदेशी बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी

विदेशी बाजार में सोने और चांदी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। हाजिर सोना लगभग दो प्रतिशत बढ़कर 3,824.61 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी दो प्रतिशत से अधिक बढ़कर 47.18 डॉलर प्रति औंस हो गई। विश्लेषकों के अनुसार, सर्राफा कीमतों में उछाल- मजबूत वैश्विक मांग और कमजोर डॉलर के कारण आया। निवेशकों ने निरंतर वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश की ओर रुख किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा