1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सपाट खुला शेयर बाजार, आयशर मोटर्स 7% उछला, इन स्टॉक्स में देखी जा रही गिरावट

सपाट खुला शेयर बाजार, आयशर मोटर्स 7% उछला, इन स्टॉक्स में देखी जा रही गिरावट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Nov 14, 2024 09:53 am IST,  Updated : Nov 14, 2024 09:53 am IST

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आयशर मोटर्स में 7.01 फीसदी, एचसीएल टेक में 1.60 फीसदी, हिंडाल्को में 1.18 फीसदी, एशियन पेंट में 0.66 फीसदी और अडानी एंटरप्राइजेज में 0.62 फीसदी दिखी।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को मामूली गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में सपाट ट्रेड करता दिखा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 54 अंक की मामूली गिरावट के साथ 77,636 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 0.09 फीसदी या 93 अंक की बढ़त के साथ 77,782 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.09 फीसदी या 21 अंक की बढ़त के साथ 23,580 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर और 25 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिये।

इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आयशर मोटर्स में 7.01 फीसदी, एचसीएल टेक में 1.60 फीसदी, हिंडाल्को में 1.18 फीसदी, एशियन पेंट में 0.66 फीसदी और अडानी एंटरप्राइजेज में 0.62 फीसदी दिखी। वहीं, सबसे अधिक गिरावट अल्ट्राटेक सीमेंट में 2 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 1.22 फीसदी, महिंद्रा एंड महिद्रा में 1.19 फीसदी, एचयूएल में 1.01 फीसदी और बीपीसीएल में 0.95 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी मीडिया में 1.83 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.61 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.15 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस में 0.51 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.56 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.54 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.13 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.92 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.56 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.74 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.21 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.09 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.65 फीसदी की तेजी दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा