1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Stock Market: शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स ने छुआ 60,000 अंक का आंकड़ा, लेकिन बिकवाली से गंवाई बढ़त

Stock Market: शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स ने छुआ 60,000 अंक का आंकड़ा, लेकिन बिकवाली से गंवाई बढ़त

 Edited By: Sachin Chaturvedi
 Published : Sep 09, 2022 12:33 pm IST,  Updated : Sep 09, 2022 12:33 pm IST

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, इंफोसिस, डॉ रेड्डीज, सन फार्मा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाभ में रहे।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

Highlights

  • शेयर बाजार में शुरूआती कारोबार के दौरान जोरदार तेजी
  • बीएसई सेंसेक्स खुलते ही 60,000 अंक के पार पहुंच गया
  • 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 431.58 अंक चढ़कर 60,119.80 पर

शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआत काफी तेज रही और सेंसेक्स ने पहले एक घंटे में ही 60000 का आंकड़ा छू लिया। हालांकि थोड़ी देर में ही बाजार में मुनाफा वसूली हावी हो गई और बाजार वापस 59770 के स्तर पर आ गया। बाजार के जानकारों के नअुसार विदेशी कोषों में निवेश और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के कारण बाजार में तेजी दिखाई दे रही है। 

सेंसेक्स पहुंचा 60000 के पार 

शुक्रवार की सुबह शेयर बाजार में शुरूआती कारोबार के दौरान जोरदार तेजी देखी गई। बीएसई सेंसेक्स खुलते ही 60,000 अंक के पार पहुंच गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 431.58 अंक चढ़कर 60,119.80 पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी 27.2 अंक बढ़कर 17,925.95 पर था। 

इन शेयरों में दिखी तेजी मंदी 

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, इंफोसिस, डॉ रेड्डीज, सन फार्मा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाभ में रहे। वहीं, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया और बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। 

विदेशी बाजार भी मजबूत

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त में बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 659.31 अंक या 1.12 फीसदी चढ़कर 59,688.22 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 174.35 अंक या 0.99 प्रतिशत बढ़कर 17,798.75 पर पहुंच गया। 

रुपया आठ पैसे चढ़ा 

प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा में गिरावट और विदेशी निवेशकों के निवेश के बीच शुक्रवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे चढ़कर 79.61 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 79.66 पर खुला और फिर शुरुआती सौदों में बढ़त दर्ज करते हुए 79.61 के स्तर पर आ गया। इस तरह स्थानीय इकाई ने पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की बढ़त दर्ज की। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 26 पैसे की गिरावट के साथ 79.69 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.72 प्रतिशत गिरकर 108.92 पर आ गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा