1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Tata Consultancy Services का बड़ा ऐलान! FY27 के लिए 25000 फ्रेशर्स को ऑफर; डिमांड बढ़ी तो और भर्तियां संभव

Tata Consultancy Services का बड़ा ऐलान! FY27 के लिए 25000 फ्रेशर्स को ऑफर; डिमांड बढ़ी तो और भर्तियां संभव

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Apr 12, 2026 03:13 pm IST,  Updated : Apr 12, 2026 03:13 pm IST

आईटी सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 25,000 फ्रेशर्स को जॉब ऑफर देने का ऐलान किया है। कंपनी का कहना है कि अगर आने वाले समय में डिमांड बढ़ती है, तो भर्ती का आंकड़ा और बढ़ाया जा सकता है।

TCS में नौकरी का मौका- India TV Hindi
TCS में नौकरी का मौका Image Source : ANI

आईटी सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। देश की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने FY27 के लिए 25,000 फ्रेशर्स को जॉब ऑफर देने का ऐलान किया है। कंपनी ने साफ कहा है कि अगर बाजार में डिमांड और बेहतर होती है, तो आगे और भर्तियां भी की जा सकती हैं। TCS पिछले कई सालों से बड़े पैमाने पर फ्रेशर्स को नौकरी दे रही है। FY26 में कंपनी ने करीब 44,000 नए ग्रेजुएट्स को हायर किया था, जो निजी क्षेत्र में सबसे बड़ी भर्तियों में से एक रही। इससे साफ है कि कंपनी युवा टैलेंट पर लगातार भरोसा जता रही है।

डिमांड तय करेगी भर्ती का स्तर

कंपनी के सीईओ के. कृतिवासन के अनुसार, आगे की भर्ती पूरी तरह बिजनेस डिमांड पर निर्भर करेगी। अगर प्रोजेक्ट्स और क्लाइंट्स की संख्या बढ़ती है, तो कंपनी और ज्यादा कॉलेज ग्रेजुएट्स को नौकरी दे सकती है। TCS ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह लेटरल हायरिंग (एक्सपीरिएंस कर्मचारियों की भर्ती) पर ज्यादा निर्भर नहीं होगी। दरअसल, फ्रेशर्स को पूरी तरह काम के लिए तैयार होने में 6 से 9 महीने का ट्रेनिंग टाइम लगता है, जबकि एक्सपीरिएंस कर्मचारी तुरंत काम शुरू कर सकते हैं। इसके बावजूद कंपनी फ्रेशर्स को मौका देने की अपनी रणनीति जारी रखेगी।

छंटनी पर क्या बोली कंपनी?

FY26 में TCS ने करीब 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी, जिससे काफी चर्चा हुई थी। इस पर कंपनी ने कहा कि यह फैसला AI की वजह से नहीं, बल्कि काम करने के तरीके में बदलाव के कारण लिया गया था। खासकर सीनियर लेवल के कुछ पदों की जरूरत कम हो गई थी। कंपनी का कहना है कि फिलहाल प्रोजेक्ट्स का पाइपलाइन स्टेबल है और यही पॉजिटिव संकेत है। TCS ने FY26 में करीब 40 अरब डॉलर के नए कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हैं। साथ ही, कंपनी नए अधिग्रहण और साझेदारियों पर भी फोकस कर रही है, जैसे हाल ही में AMD के साथ पार्टनरशिप।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

TCS