1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. TATA परिवार की बहू मानसी के हाथों में इनोवा बनाने वाली कंपनी की कमान, जानिए उनके बारे में सबकुछ

TATA परिवार की बहू मानसी के हाथों में इनोवा बनाने वाली कंपनी की कमान, जानिए उनके बारे में सबकुछ

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Dec 27, 2022 11:19 pm IST,  Updated : Dec 28, 2022 12:31 pm IST

आपको बता दें कि 32 साल की मानसी ने अमेरिका के रोडे आईलैंड स्कूल ऑफ डिजाइनिंग से ग्रेजुएशन किया है।

manasi tata- India TV Hindi
manasi tata Image Source : FILE

इनोवा-फ़ॉर्च्यूनर जैसी दमदार गाड़ी बनाने वाली कंपनी टोयटा की कमान टाटा परिवार के बहू के हाथों में आ गया है। दरअसल, विक्रम किर्लोस्कर के निधन के बाद किर्लोस्कर समूह ने मानसी टाटा के हाथों में कंपनी की कमान सौंप दी है। किर्लोस्कर सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी संयुक्त उद्यम कंपनियों में मानसी टाटा को निदेशक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। संयुक्त उद्यम कंपनियों में टोयोटा इंडस्ट्रीज इंजन इंडिया, किर्लोस्कर टोयोटा टेक्सटाइल मशीनरी, टोयोटा मैटेरियल हैंडलिंग इंडिया और डेंसो किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज शामिल हैं। आपको बता दें कि विक्रम किर्लोस्कर का निधन नंबवर 2022 में हो गया था। इसके बाद कंपनी की कमान किसी युवा के हाथों में देने के कयास लगाए जा रहे थे। 

कौन हैं मानसी टाटा?

आपको बता दें कि 32 साल की मानसी ने अमेरिका के रोडे आईलैंड स्कूल ऑफ डिजाइनिंग से ग्रेजुएशन किया है। अपनी पढ़ाई शुरू करने के बाद से ही वो अपने पिता विक्रम किर्लोस्कर के कारोबार में हाथ बंटा रही थी। वह पहले ही पिता की कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ हैं। साल 2019 में उनकी शादी नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा से हुई। जानकारी लिए बता दें कि नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेल भाई हैं। मानसी को पेंटिंग का बहुत शौक है। सिर्फ 13 साल की उम्र में ही उन्होंने अपनी पहली पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई थी। पेंटिंग के अलावा मानसी को तैराकी का बहुत शौक है। इसके अलावा वह एक एनजीओ 'केयरिंग विद कलर' चलाती हैं और कर्नाटक के तीन जिलों में सरकारी स्कूलों के साथ काम करती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि किर्लोस्कर समूह ने 1900 के दशक में अपने सबसे पहले उत्पादों के रूप में लोहे के हल और चारा काटने की मशीन बनाने की शुरुआत की थी। किर्लोस्कर समूह का 130 से अधिक वर्षों से कृषि और कृषि क्षेत्र में आधुनिकीकरण के लिए बहुत बड़ा योगदान है। 

रतन टाटा से अच्छे संबंध 

रतन टाटा से विक्रम किर्लोस्कर के अच्छे रिश्ते थे। दोनों परिवार के बीच हमेशा से एक सौहार्दपूर्ण संबंध रहा है। विक्रम की बेटी मानसी की शादी रतन टाटा के नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा के साथ साल 2019 में हुई थी। मानसी ट्विटर और इंस्ट्राग्राम पर एक्टिव रहती हैं। हालांकि, वो मीडिया से दूरी बनाकर रखती हैं। 64 साल की उम्र में विक्रम किर्लोस्कर का नवंबर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। हाल ही में टोयोटा मोटर कॉर्प ने भारत में अपनी दूसरी हाइब्रिड कार लॉन्च किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा