1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Tata Motors के शेयरधारकों के लिए बड़ी खबर, कंपनी ने लिया EV प्लांट को लेकर बड़ा फैसला

Tata Motors के शेयरधारकों के लिए बड़ी खबर, कंपनी ने लिया EV प्लांट को लेकर बड़ा फैसला

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 22, 2024 06:06 pm IST,  Updated : Jan 22, 2024 06:06 pm IST

Tata Motors की ओर से इस वर्ष के अप्रैल में गुजरात के साणंद में मौजूद प्लांट शुरू करने की योजना बनाई गई है। इस प्लांट का अधिग्रहण टाटा द्वारा फोर्ड इंडिया से किया गया था।

टाटा नेक्सन ईवी- India TV Hindi
टाटा नेक्सन ईवी Image Source : FILE

टाटा मोटर्स की ओर से गुजरात के साणंद स्थित प्लांट को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। कंपनी द्वारा कहा गया है कि इस वर्ष अप्रैल में साणंद प्लांट में इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। टाटा मोटर्स ने बीते वर्ष  फोर्ड इंडिया से साणंद प्लांट का अधिग्रहण किया था। कंपनी की इकाई टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने पिछले साल जनवरी में फोर्ड इंडिया से 725.7 करोड़ रुपये में इस प्लांट के लिए डील की थी। 

टाटा मोटर्स के एमडी (यात्री वाहन) शैलेश चंद्रा ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बताचीत करते हुए कहा कि हम अप्रैल से नेक्सन ईवी के साथ साणंद में इलेक्ट्रिक वाहन का विनिर्माण शुरू करने की योजना बना रहे हैं। कंपनी ने पहले ही तीन लाख इकाई प्रति वर्ष की स्थापित क्षमता वाले विनिर्माण संयंत्र में नेक्सॉन के पेट्रोल, डीजल संस्करणों का उत्पादन शुरू कर दिया है। इसके साथ वार्षिक क्षमता बढ़कर 4.2 लाख इकाई हो जाएगी। 

इस वर्ष आएगी कर्व ईवी

चंद्रा ने आगे कहा कि कंपनी इस कारखाने में आगामी मॉडल का उत्पादन भी करना चाहती है। कंपनी के नए उत्पाद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कर्व ईवी को इस वर्ष की दूसरी या तीसरी तिमाही के आसपास पेश किया जाएगा। 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस साल के अंत तक हम हैरियर ईवी और कर्व का पेट्रोल, डीजल (आईसीई) संस्करण भी पेश कर पाएंगे। अगले वित्त वर्ष में बिक्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि यात्री वाहन उद्योग में पांच प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। 

कंपनी नए मॉडल करेगी पेश

चंद्रा ने आगे कहा कि हमने कुछ नए उत्पाद पेश करने की योजना बनाई है, इसलिए हम उद्योग से बेहतर वृद्धि करने का लक्ष्य रखेंगे। बजट से उम्मीदों पर उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत इलेक्ट्रिक कारों को फेम योजना के तहत लाभ देने से देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास में तेजी आने की उम्मीद है। फेम से तात्पर्य भारत में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने तथा विनिर्माण से है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा