1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टाटा मोटर्स का फेस्टिव धमाका! नवरात्रि से दिवाली तक बिकी 1 लाख कारें; इन गाड़ियों की रही ज्यादा डिमांड

टाटा मोटर्स का फेस्टिव धमाका! नवरात्रि से दिवाली तक बिकी 1 लाख कारें; इन गाड़ियों की रही ज्यादा डिमांड

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Oct 22, 2025 08:04 pm IST,  Updated : Oct 22, 2025 08:04 pm IST

त्योहारों का मौसम टाटा मोटर्स के लिए सुनहरी साबित हुआ! नवरात्रि से दिवाली तक सिर्फ एक महीने में 1 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री कर कंपनी ने ऑटो इंडस्ट्री में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।

टाटा मोटर्स की सेल में...- India TV Hindi
टाटा मोटर्स की सेल में बंपर उछाल Image Source : OFFICIAL WEBSITE

देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने इस फेस्टिव सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। नवरात्रि से दिवाली तक सिर्फ 30 दिनों में कंपनी ने 1 लाख से ज्यादा कारें बेचकर ऑटो इंडस्ट्री में रिकॉर्ड कायम किया है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 33% ज्यादा है, जो दर्शाता है कि भारतीय ग्राहकों में टाटा के प्रोडक्ट्स के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है। फेस्टिव सीजन में एसयूवी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट की सबसे ज्यादा डिमांड देखी गई।

कंपनी ने बताया कि टाटा नेक्सॉन और टाटा पंच जैसी कारों की बिक्री में सबसे ज्यादा उछाल आया। टाटा नेक्सॉन के 38,000 यूनिट्स बिकने का आंकड़ा सामने आया है, जो पिछले साल की तुलना में 73% ज्यादा है। वहीं, छोटी एसयूवी टाटा पंच की 32,000 यूनिट्स की बिक्री हुई, जिसमें 29% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी उत्साह देखने को मिला, जहां टाटा ने 10,000 से ज्यादा EV यूनिट्स बेचकर 37% सालाना ग्रोथ हासिल की। इससे साफ है कि देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रति ग्राहकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है। कंपनी के सीनियर अधिकारी शैलेश चंद्र ने इस सफलता का श्रेय प्रोडक्ट लीडरशिप, रेलेवेंट मार्केटिंग और डिलीवरी एक्सेलेंस को दिया। उनका कहना है कि फेस्टिव सीजन में सभी सेगमेंट की कारों की डिमांड बनी रही, जिससे कंपनी ने शानदार सेल दर्ज की।

GST कटौती से भी बढ़ी सेल

फेस्टिव धमाके के पीछे GST 2.0 टैक्स कट का भी असर देखा गया। सितंबर 2025 में भारतीय ऑटो सेक्टर में थोक बिक्री में 5.5% की बढ़त दर्ज की गई, जहां कुल 3,78,457 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल सितंबर में यह संख्या 3,58,879 यूनिट्स थी। SUVs और कॉम्पैक्ट कारों की लगातार बढ़ती डिमांड ने टाटा, महिंद्रा और मारुति के बीच इस सेगमेंट में कड़ी टक्कर को जन्म दिया।

सीजन में टाटा मोटर्स की सफलता

विशेषज्ञों के अनुसार, इस फेस्टिव सीजन में टाटा मोटर्स की सफलता न केवल कंपनी की मजबूत प्रोडक्ट लाइन और ग्राहकों की पसंद का परिणाम है, बल्कि भारतीय ऑटो बाजार में बढ़ते फेस्टिव मांग और टैक्स कट का भी साफ संकेत देती है। नेक्सॉन, पंच और ईवी सेगमेंट में इतनी उत्साहजनक डिमांड ने यह साबित कर दिया है कि टाटा मोटर्स इस फेस्टिव सीजन की असली स्टार रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा