1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Lakshadweep के आगे Maldives को भाव नहीं दे रहे भारतीय, ट्रैवल सर्च में रिकॉर्ड वृद्धि, जानें डिटेल

Lakshadweep के आगे Maldives को भाव नहीं दे रहे भारतीय, ट्रैवल सर्च में रिकॉर्ड वृद्धि, जानें डिटेल

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 08, 2024 06:34 pm IST,  Updated : Jan 08, 2024 06:34 pm IST

Lakshadweep को लेकर ट्रैवल सर्च में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिल रहा है। इसकी जानकारी भारतीय ट्रैवल कंपनी मेक माय ट्रिप की ओर से दी गई।

PM Modi- India TV Hindi
लक्षद्वीप यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी Image Source : PTI

प्रधानमंत्री मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद बौखलाए मालदीव नेताओं की भारत के शीर्ष नेता के खिलाफ विवादित टिप्पणी के बाद भारतीयों के रुख में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी मेक माय ट्रिप का कहना है कि उसके प्लेटफॉर्म पर लक्षद्वीप के बीच डेस्टिनेशन सर्च में पीएम मोदी की यात्रा के बाद 3400 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

कंपनी ने भारतीय समुद्री तटों में ट्रैवल की संभावनाओं को देखते हुए 'Beaches of India' नाम से एक कैपेंन भी लॉन्च किया है। इसमें कंपनी की ओर से यात्रियों को भारतीय समुद्री तटों पर घूमने के पैकेज में स्पेशल डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। 

कंपनी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी 

मेक माय ट्रिप की ओर से इसे लेकर सोशल मीडिया हैंडल इंटाग्राम पर दी गई जानकारी में कहा गया कि भारत में 450 से अधिक समुद्र बीच है और ये किसी भी समुद्र तट प्रेमी के लिए एक स्वर्ग के समान है। हमारे इस कैपेंन की मदद से से यात्रियों को अपने पंसदीदा बीच को एक्सलोर करने में मदद मिलेगी। 

अन्य कंपनियों ने भी जताया कड़ा विरोध 

एक अन्य भारतीय कंपनी EaseMyTrip ने मालदीव के राजनेताओं के आपत्तिजनक बयान के बाद कड़ी प्रतिक्रिया जताई। कंपनी के सह-संस्थापक प्रशांत पिट्टी ने कहा कि हमारी कंपनी  पूरी तरह से भारतीय है। पीएम मोदी की लक्षदीप यात्रा के बाद आए मालदीव नेताओं की विवादित पोस्ट के बाद कंपनी मालदीव के लिए बुकिंग ने लेने का फैसला करती है। आगे उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि अयोध्या और लक्षदीप अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनें। 

क्या हुआ था विवाद? 

बता दें, पीएम नरेंद्र मोदी ने 4 जनवरी, 2024 को अपनी लक्षद्वीप यात्रा की कुछ तस्वीरे साझा की थी और साथ ही भारतीय लोगों से विदेश की अपेक्षा भारतीय समुद्र तटों पर घूमने की अपील की थी। इसके बाद मालदीप सरकार की मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके भारत सरकार ने कड़ा विरोध जताया था। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा