1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का आज से धमाकेदार आगाज, बिजनेस-इनोवेशन का लगा है मेला, जान लें पूरा शेड्यूल

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का आज से धमाकेदार आगाज, बिजनेस-इनोवेशन का लगा है मेला, जान लें पूरा शेड्यूल

 Published : Sep 25, 2025 11:59 am IST,  Updated : Sep 25, 2025 12:18 pm IST

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025, उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति और औद्योगिक उत्कृष्टता को दर्शाने वाला एक भव्य मंच है। देश-विदेश के निवेशकों, उद्यमियों और नीति निर्माताओं के बीच संवाद और साझेदारी की संभावनाएं भी इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण हैं।

यह शो एक साझा मंच प्रदान करता है, जहां निवेश, व्यापार सहयोग और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।- India TV Hindi
यह शो एक साझा मंच प्रदान करता है, जहां निवेश, व्यापार सहयोग और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का गुरुवार, 25 सितंबर से भव्य आगाज होने जा रहा है, जहां व्यापार, संस्कृति और इनोवेशन का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। देश-विदेश से हजारों प्रदर्शक और खरीदार इस मेगा इवेंट में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। अगर आप भी इस शानदार ट्रेड शो का हिस्सा बनने की सोच रहे हैं, तो जाने से पहले इसकी पूरी जानकारी जरूर ले लें — जैसे तारीख, स्थान, एंट्री डिटेल्स, मुख्य आकर्षण और क्या-क्या एक्सपीरियंस कर सकते हैं इस बार। आइए जानते हैं इस ग्रैंड इवेंट से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।

पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया। आपको ट्रेड शो में देश-विदेश से आए बिजनेस डेलीगेट्स, इनोवेटिव प्रोडक्ट्स, लोकल-टू-ग्लोबल ब्रांड्स और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक झलकियों का शानदार अनुभव मिलेगा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 पीएमएस योजना के अंतर्गत पंजीकृत है।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025: जानिए कब, कहां और किस समय मिलेगा देखने का मौका

कब:

25 से 29 सितंबर, 2025

कहां:
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा

बिजनेस ऑवर्स (केवल व्यापारियों के लिए):
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक

पब्लिक ऑवर्स (सार्वजनिक के लिए खुला):
दोपहर 03:00 बजे से रात 08:00 बजे तक

ट्रेड शो में कैसे पहुंच सकते हैं?

इंडिया एक्सपो सेंटर तक सड़क और मेट्रो द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। अगर आप दिल्ली से सड़क मार्ग से आ रहे हैं, तो आप नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन तक जा सकते हैं और फिर वहां से जुड़ी सड़कों से IEML पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, मेट्रो की एक्वा लाइन सीधे नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से जुड़ती है, जो इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के पास है।

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पार्किंग सुविधा

ट्रेड शो स्थल के पास प्रदर्शकों और आगंतुकों दोनों के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पार्किंग क्षेत्र उपलब्ध हैं। पार्किंग क्षेत्र से व्यापार मेला क्षेत्र तक आने-जाने के लिए शटल सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

आर्थिक प्रगति और औद्योगिक उत्कृष्टता दर्शाने का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025, उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति और औद्योगिक उत्कृष्टता को दर्शाने वाला एक भव्य मंच है। यह व्यापार मेला न केवल राज्य सरकार की 'मेक इन इंडिया', 'वोकल फॉर लोकल' और 'आत्मनिर्भर भारत' जैसी राष्ट्रीय पहलों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि विविध क्षेत्रों में व्यापारिक संभावनाओं को भी सशक्त करता है। उद्योग, विनिर्माण, प्रौद्योगिकी, हस्तशिल्प, कृषि और स्टार्टअप्स सहित कई क्षेत्रों के लिए यह शो एक साझा मंच प्रदान करता है, जहां निवेश, व्यापार सहयोग और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। देश-विदेश के निवेशकों, उद्यमियों और नीति निर्माताओं के बीच संवाद और साझेदारी की संभावनाएं भी इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण हैं। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025, वास्तव में उत्तर प्रदेश की बदलती औद्योगिक पहचान और वैश्विक स्तर पर उभरती उसकी नई भूमिका का प्रतीक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा