Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. UP में निवेश और औद्योगिक विकास पर जोर, ₹5 लाख करोड़ की परियोजनाओं के साथ होगी 'ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी

UP में निवेश और औद्योगिक विकास पर जोर, ₹5 लाख करोड़ की परियोजनाओं के साथ होगी 'ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी

Edited By: Sourabha Suman @sourabhasuman Published : Sep 18, 2025 04:04 pm IST, Updated : Sep 18, 2025 04:04 pm IST

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के आयोजन से उत्तर प्रदेश को देश और विदेश के निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाने की दिशा में और मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व में राज्य की औद्योगिक नीति और निवेश माहौल लगातार सकारात्मक संकेत दे रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।- India TV Paisa
Photo:PTI उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

उत्तर प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास को एक नई उड़ान देने की दिशा में राज्य सरकार नवंबर 2025 में 'ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @5' (GBC @5) का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम के तहत 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की निवेश परियोजनाओं का भूमि पूजन प्रस्तावित है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को औद्योगिक विकास विभाग की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान आयोजन की तैयारियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

अब तक 15 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर

सीएम योगी ने कहा कि "रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म" के मंत्र के साथ अब तक राज्य में चार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हो चुकी हैं, जिनके माध्यम से 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं जमीन पर उतर चुकी हैं। इनसे 60 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। GBC @5 इस सीरीज की पांचवीं कड़ी होगी, जो राज्य की औद्योगिक तस्वीर को और व्यापक बनाएगी।

भूमि अधिग्रहण हो सहमति और संवाद से

मुख्यमंत्री ने भूमि अधिग्रहण के मामलों को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए अधिकारियों से कहा कि यह प्रक्रिया संपूर्ण समन्वय और संवाद के साथ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर किसी का अपनी जमीन से भावनात्मक जुड़ाव होता है। यह उसकी जीवन भर की पूंजी है। अगर प्रदेश हित में भूमि अधिग्रहण आवश्यक है, तो किसान को उचित और सम्मानजनक मुआवजा मिलना चाहिए। सीएम योगी ने औद्योगिक विकास प्राधिकरणों को वर्तमान मुआवजा दरों की समीक्षा कर उनमें बढ़ोतरी पर विचार करने के भी निर्देश दिए।

निवेश प्रस्तावों की नियमित मॉनिटरिंग

योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे निवेश प्रस्तावों पर समयबद्ध कार्यवाही करें और हर प्रस्ताव की प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटित की गई है, अगर वे तीन वर्षों में भूमि का उपयोग नहीं करतीं, तो उनकी जमीन रद्द कर दी जाए और नए निवेशकों को दी जाए।

नोएडा में बनेगा 'फिनटेक हब'

निर्यात प्रोत्साहन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा या यमुना अथॉरिटी के किसी एक क्षेत्र में 'फिनटेक हब' विकसित किया जाए। यहां प्रमुख बैंकिंग और वित्तीय संस्थाओं के कार्यालय स्थापित किए जाएं, जिससे राज्य को नई पहचान मिले। बैठक के दौरान सीएम योगी ने 22 सितंबर से लागू होने जा रहे GST सुधारों का जिक्र करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि इनका लाभ आम नागरिक तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों को सीधा और व्यावहारिक लाभ मिलेगा।

हर जिले में बनेगा 'सरदार पटेल रोजगार क्षेत्र'

बैठक में सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर प्रत्येक जिले में विशेष रोजगार क्षेत्र (एसईजेड) विकसित करने की योजना पर भी चर्चा हुई। यह पहल राज्य में स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देगी।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement