1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Pradhan Mantri Suryodaya Yojana क्या है, जानिए किसे मिलेगा इसका फायदा

Pradhan Mantri Suryodaya Yojana क्या है, जानिए किसे मिलेगा इसका फायदा

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 23, 2024 07:53 pm IST,  Updated : Jan 23, 2024 07:56 pm IST

Pradhan Mantri Suryodaya Yojana का ऐलान पीएम मोदी की ओर से किया गया है। इसके तहत सरकार की योजना एक करोड़ घरों पर सोरल पैनल लगाने की है।

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना- India TV Hindi
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना Image Source : FILE

पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना शुरू करने का ऐलान किया गया है। इस स्कीम के तहत सरकार घरों की छतों पर सोरल पैनल लगाने पर सब्सिडी देगी।  इस योजना का ऐलान पीएम मोदी द्वारा अयोध्या से लौटने के बाद किया गया है। 

क्या है पीएम सूर्योदय योजना?

प्रधानमंत्री सूर्दोदय योजना एक केंद्र सरकार की योजना है। इसमें सरकार की ओर से घरों पर रूफ टॉप सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार की योजना देश के एक करोड़ घरों में रूफ टॉप सोलर पैनल लगाने की है।

पीएम मोदी की ओर से इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की गई थी, जिसमें कहा गया था कि सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं।आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो।अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” प्रारंभ करेगी। इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।

किसे मिलेगा इसका लाभ?

पीएम मोदी की ओर से की गई पोस्ट में बताया गया था कि इस योजना का लाभ गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को मिलेगा, जिनकी मदद से वे अपना बिजली का बिल कम कर पाएंगे। सरकार की ओर से इससे पहले भी घरों पर सोलर रूफ टॉप लगाने की योजना शुरू की गई थी। इसका लक्ष्य 2022 तक 40 गीगावाट की सोलर क्षमता पाना था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा