अमेरिकी डॉलर या USD के मुकाबले खाड़ी देशों की मुद्राएं दुनिया की सबसे मजबूत मुद्राओं में शामिल हैं। तेल की दौलत, आर्थिक स्थिरता और सावधानीपूर्वक मौद्रिक नीतियों की वजह से इनमें से कई मुद्राएं 1 डॉलर से कहीं ज्यादा मूल्य रखती हैं। लेकिन सवाल यह है कि US डॉलर के सामने खाड़ी की सबसे मजबूत मुद्रा कौन सा है? सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कुवैत, कतर, बहरीन इन सभी खाड़ी देशों की मुद्राओं की पूरी लिस्ट और उनके मौजूदा एक्सचेंज रेट जानिए।
Related Stories
खाड़ी देशों की मुद्राएं और अमेरिकी डॉलर की वैल्यू
सऊदी अरब की मुद्रा
सऊदी अरब की मुद्रा, सऊदी अरब रियाल या SAR कहलाती है। अमेरिकी डॉलर यानी USD के मुकाबले इस देश की करेंसी की वैल्यू पर नजर डालें तो 1 सऊदी अरब रियाल की वैल्यू 0.27 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।
संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा
एमिराती दिरहम यानी AED, संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक मुद्रा है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में 1 एमिराती दिरहम, 0.27 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।
ओमान की मुद्रा
ओमान की आधिकारिक मुद्रा ओमानी रियाल या OMR है। अभी 1 ओमानी रियाल, 2.60 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।
कुवैत की मुद्रा
कुवैत की ऑफिशियल मुद्रा,कुवैती दिनार या KWD है। 1 कुवैती दिनार आज के समय में 3.26 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।
कतर की मुद्रा
कतर की आधिकारिक मुद्रा, कतारी रियाल या QAR है। 1 कतारी रियाल की वैल्यू अप्रैल 2026 तक, 1 US डॉलर (USD) लगभग 0000 कतरी रियाल के बराबर है।
बहरीन की मुद्रा
बहरीनी दीनार या BHD, बहरीन की आधिकारिक मुद्रा है। 1 बहरीनी दीनार की वैल्यू 2.65 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।
कुवैती दिनार सबसे मजबूत
कुल मिलाकर, जब सभी 6 खाड़ी देशों की मुद्रा की वैल्यू पर नजर डालते हैं तो पता चलता है कि कुवैती दिनार, अमेरिकी डॉलर या USD के मुकाबले सबसे मजबूत मुद्रा है। यहां यह भी जान लें कि कुवैती दीनार दुनिया की सबसे ज़्यादा कीमत वाली मुद्रा है। इसकी मुख्य वजह बड़े पैमाने पर होने वाला तेल निर्यात है। इससे भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा का फ्लो होता है और इसकी मांग बनी रहती है।