1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. योगी सरकार किसानों के लिए लाई बड़ी सौगात, इन सामानों की खरीद पर देगी सब्सिडी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

योगी सरकार किसानों के लिए लाई बड़ी सौगात, इन सामानों की खरीद पर देगी सब्सिडी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 29, 2025 10:28 am IST,  Updated : Jun 29, 2025 10:28 am IST

यूपी सरकार के अनुसार, सब्सिडी के लिए रजिस्ट्रेशन 27 जून से शुरू हुआ है, जो 12 जुलाई तक चलेगा।

Farmers - India TV Hindi
किसान Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों की बेहतरी और आय बढ़ाने पर लगातार काम कर रही है। इसका असर देखने को ​भी मिला है। किसानों की माली हालात बेहतर हुई है। अब योगी सरकार एक और बेहतरीन स्कीम लेकर आई है। इसके तहत उत्तर प्रदेश सरकार खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को कृषि ड्रोन व कृषि यंत्र की खरीद पर सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इसका फायदा उठाकर किसान अपनी खेती में इस्तेमाल होने वाले मशीनरी की खरीद पर आसानी से सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। 

इस तरह कर सकते हैं आवेदन 

आधिकारिक बयान के अनुसार, सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आवेदन शुरू हो गया है। किसान इसके लिए 12 जुलाई तक https://agridarshan.up.gov.in/ इन पर पंजीकरण कर सकते हैं। इसी पोर्टल पर इस संबंध में और जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बयान में कहा गया कि पंजीकरण 27 जून से शुरू हुआ है, जो 12 जुलाई तक चलेगा। पोर्टल पर किसान कॉर्नर के अंतर्गत ‘यंत्र बुकिंग प्रारंभ’ पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यंत्रों के विवरण, यंत्र बुकिंग व सब्सिडी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध होगी। 

इन कृषि मशीनरी पर मिलेगी सब्सिडी 

कृषि विभाग द्वारा संचालित ‘सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेश’, मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू व अन्य योजना के ‘हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग’, कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना, कृषि ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन के प्रमुख कृषि यंत्र व कृषि रक्षा उपकरण इत्यादि पर सब्सिडी प्रदान की जा रही है। कृषि विभाग के मुताबिक, हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग, कस्टम हायरिंग सेंटर, फॉर्म मशीनरी बैंक, किसान ड्रोन, कंबाइन हार्वेस्टर विद सुपर एसएमएस, न्यूमेटिक प्लांटर, मेज सेलर, पॉपिंग मशीन, बैच ड्रायर, थ्रेसिंग फ्लोर, स्मॉल गोदाम, ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट/ मिनी एक्सट्रैक्शन यूनिट, शुगर केन सेटलिंग प्लांटर, शुगर केन पॉवर वीडर/इंटर रो कम इंट्रा रो वीडर (पीटीओ ऑपरेटेड) एवं अन्य कृषि यंत्रों पर सब्सिडी प्रदान की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा