नई दिल्ली। अगर आप रिलायंस डिजिटल के LYF ब्रांड के फोन खरीदने जा रहे हैं तो यह खबर आप ही के लिए हैं। कंपनी ने अपने लाइफ स्मार्टफोन की कीमतों में बदलाव किए हैं। कुछ फोन के दाम कम कर दिए गए हैं, वहीं कुछ में वृद्धि की गई है।
ऑनलाइन टेक मैगजीन बीजीआर के मुताबिक रिलायंस ने लाइफ वॉटर 10, लाइफ वॉटर 8, लाइफ वॉटर 7, लाइफ वाटर 1 लाइफ एफ1 और लाइफ वाइंड 7 के कीमत घटा दी है। वहीं, लाइफ वाटर 3 के दाम बढ़ा दिए हैं।
ये सभी 4जी वीओएलटीई इनेबल्ड फोन हैं, और इन पर रिलायंस जियो का हैप्पी न्यू ईयर ऑफर प्राप्त होगा। जिसमें 31 मार्च तक अनलिमिटेड वॉयस और वीडियो कॉल का लाभ लिया जा सकता है।
तस्वीरों में देखिए 9,000 रुपए से कम कीमत और दमदार बैटरी वाले 4जी स्मार्टफोन्स
Smartphones With 3000 battery under Rs 9000
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
IndiaTV Paisa
जानिए किसकी कीमत में हुआ बदलाव
रिलायंस द्वारा घटाए गए सभी फोन के दाम में से लाइफ वॉटर 1 में सबसे ज्यादा कटौती की गई है। कंपनी ने इस फोन में 7,800 रुपए की कटौती की है। इस फोन को अब यह स्मार्टफोन 6,899 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 5-इंच के एलसीडी डिस्प्ले, 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 2जीबी रैम व 16जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 13 व 5-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
लाइफ वाटर 10 के दाम को 1,700 रुपए तक घटा दिया गया है। इस फोन की कीमत 10,999 रुपए से घटा कर 9,299 रुपए कर दी गई है। इसमें 5-इंच का एचडी डिसप्ले,1.7गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 13 व 5-मेगापिक्सल का कैमरा है।
लाइफ वॉटर 10 के दाम में 1,600 रुपए तक घटा दिए हैं। इस फोन की कीमत 8,699 रुपए से घटा कर 7,099 रुपए तक कर दी गई है। इसमें 5-इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है।
लाइफ वॉटर 7 के दाम में 1,300 रुपए की कटौती की है। लाइफ वाटर 7 को 9,999 रुपए की बजाए 8,699 रुपए में खरीदा जा सकता है। फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिसप्ले, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 13 व 5मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
रिलायंस द्वारा अक्टूबर महीने में 13,399 रुपए की कीमत में लॉन्च किए गए लाइफ एफ1 के दाम में 3,800 रुपए की कटौती की गई है। लाइफ विंड 7 को 6,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसकी कीमत में 1,300 रुपए की कटौती की है। इसके बाद यह स्मार्टफोन 5,699 रुपए में उपलब्ध है।
रिलायंस ने अपने नए स्मार्टफोन लाइफ वॉटर 3 की कीमत में बढ़ोतरी की है। इसे कल यानी मंगलवार को 6,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसके दाम 500 रुपए बढ़ा दिए हैं। अब यह स्मार्टफोन 7,499 रुपए में उपलब्ध है।