1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. शाओमी रेडमी वाई2 के साथ एयरटेल का शानदार ऑफर, कैशबैक के साथ मिल रहा है 240 जीबी डेटा

शाओमी रेडमी वाई2 के साथ एयरटेल का शानदार ऑफर, कैशबैक के साथ मिल रहा है 240 जीबी डेटा

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jun 14, 2018 03:57 pm IST,  Updated : Jun 14, 2018 03:57 pm IST

कितना अच्‍छा हो कि आप कोई स्‍मार्टफोन खरीदें और उसके साथ आपको बेशुमार 4जी डेटा भी मिले। चीन की दिग्‍गज कंपनी शाओमी के साथ आप यही उम्‍मीद कर सकते हैं।

redmi- India TV Hindi
redmi

नई दिल्‍ली। कितना अच्‍छा हो कि आप कोई स्‍मार्टफोन खरीदें और उसके साथ आपको बेशुमार 4जी डेटा भी मिले। चीन की दिग्‍गज कंपनी शाओमी के साथ आप यही उम्‍मीद कर सकते हैं। शाओमी ने हाल ही में भारत में अपना रेडमी वाई2 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है। कंपनी का यह फोन खरीदने पर आपको एयरटेल की ओर से 240 जीबी डेटा और शानदार कैशबैक ऑफर मिल रहा है। फोन की अगली फ्लैश सेल 19 जून को दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी। आपको बता दें‍ कि बॉलीवुड स्‍टार कैटरीना कैफ इस फोन की ब्रांड एंबेस्‍डर हैं।

रेडमी वाई2 के साथ मिल रहे इस ऑफर की बात करें तो यहां पर एयरटेल द्वारा खास ऑफर पेश किया गया है। जिसके तहत आपको 240 जीबी 4जी इंटरनेट डेटा प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा एयरटेल आपको 1800 रुपए का इंस्‍टेंट कैशबैक भी दे रही है। आपको बता दें कि यह फोन अमेजन एक्‍सक्‍लूसिव है। यानि कि आपको यह फोन केवल अमेजन पर भी खरीदने के लिए उपलब्‍ध होगा। फोन पर आपको नो कॉस्‍ट ईएमआई जैसे दूसरे ऑफर का फायदा भी मिलेगा। फिलहाल यह फोन आउट ऑफ स्‍टॉक है, और 19 जून को ही बिक्री के लिए उपलब्‍ध होगा।

फोन के खास फीचर्स की बात करें तो फोन को आप सिर्फ अपनी पलकों को झपका कर ही अनलॉक कर सकते हैं। फोन में 16 मेगापिक्‍सल का एआई सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें 12 और 5 मेगापिक्‍सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 18:9 के आस्‍पे‍क्‍ट रेशियो के साथ फुल स्‍क्रीन डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फोन की कीमत की बात करें तो इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 9999 रुपए है वहीं 4 जीबी रैम और 64 जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 12999 रुपए है। फोन में 3080 एमएएच की बैटरी दी गई है। साथ ही इसके रियर साइड पर फिंगरप्रिंट सैंसर भी दिया गया है। साथ ही यह फोन शाओमी के दूसरे फोन की तरह इंफ्रारेड रिमोट के साथ आता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा