1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. अल्‍काटेल ने पेश किया 4 कैमरे वाला स्‍मार्टफोन Flash, रफ्तार के लिए इसमें है 10 कोर वाला प्रोसेसर

अल्‍काटेल ने पेश किया 4 कैमरे वाला स्‍मार्टफोन Flash, रफ्तार के लिए इसमें है 10 कोर वाला प्रोसेसर

 Published : Apr 05, 2017 01:35 pm IST,  Updated : Apr 05, 2017 01:36 pm IST

अल्‍काटेल ने नया फोन फ्लैश लॉन्‍च किया है। इसमें एक, दो या तीन नहीं बल्कि पहली बार चार कैमरे दिए गए हैं। यानि कि दो कैमरे रियर में और दो सेल्‍फी कैमरे।

अल्‍काटेल ने पेश किया 4 कैमरे वाला स्‍मार्टफोन Flash, रफ्तार के लिए इसमें है 10 कोर वाला प्रोसेसर- India TV Hindi
अल्‍काटेल ने पेश किया 4 कैमरे वाला स्‍मार्टफोन Flash, रफ्तार के लिए इसमें है 10 कोर वाला प्रोसेसर

नई दिल्‍ली। स्‍मार्टफोन फोन की दुनिया में कंपनियां अब स्‍क्रीन साइज या रैम और स्‍टोरेज से आगे बढ़कर कैमरा फीचर्स पर फोकस कर रही हैं। इस दौड़ में बाजी मारते हुए यूरोप की दिग्‍गज स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी अल्‍काटेल ने नया फोन फ्लैश लॉन्‍च किया है। इसमें एक, दो या तीन नहीं बल्कि पहली बार चार कैमरे दिए गए हैं। यानि कि दो कैमरे रियर में और दो सेल्‍फी कैमरे।

कैमरे के अलावा इस फोन की दूसरी खासियत इसका प्रोसेसर है। कंपनी ने पहली बार अपने फोन में डेका कोर यानि कि 10 कोर वाला प्रोसेसर दिया है। हालांकि अल्‍काटेल ने इस फोन की कीमत और उपलब्‍धता के बारे में खुलासा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें : ये हैं डुअल कैमरे से लैस 8 शानदार स्‍मार्टफोन्‍स, फीचर्स के मामले में भी हैं लाजवाब

फोन का कैमरा है जबर्दस्‍त

अल्काटेल फ्लैश की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा फीचर है। इसके फ्रंट और रियर में डुअल कैमरा है। फोन के पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं। वहीं फ्रंट पैनल पर एक कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

ये हैं फोन के दूसरे स्‍पेसिफिकेशंस

कैमरे के बाद इसकी दूसरी खासियत इसका प्रोसेसर है। डिवाइस में डेका-कोर यानि कि 10 कोर वाला मीडियाटेक हीलिया एक्स20 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन एंड्रॉयड के लेटेस्‍ट वर्जन मार्शमैलो के साथ आएगा। फोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। जिसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 1080×1920 पिक्सल है।

यह भी पढ़ें : 11,999 रुपए में लॉन्‍च हुआ फीचर पैक्‍ड Moto G5 स्मार्टफोन

तस्‍वीरों में देखिए 5,000 रुपए से कम कीमत वाले 4जी स्‍मार्टफोन्‍स

4G smartphones under 5K new

swipe-elite2IndiaTV Paisa

intex-aqua-starIndiaTV Paisa

panasonic-t45IndiaTV Paisa

lava-A76IndiaTV Paisa

xolo-era4gIndiaTV Paisa

अल्‍काटेल ने इस फोन में 3 जीबी रैम दी है। वहीं इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। यूजर के पास फोन की स्‍टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाने का भी विकल्‍प होगा। फोन में पावर बैक अप के लिए 3100 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन के रियर पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा