1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. अमेजन-एक्सक्लूसिव हॉनर 8सी जल्द होगा लॉन्च, इसकी कीमत होगी 15,000 रुपए

अमेजन-एक्सक्लूसिव हॉनर 8सी जल्द होगा लॉन्च, इसकी कीमत होगी 15,000 रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 22, 2018 03:58 pm IST,  Updated : Nov 22, 2018 03:58 pm IST

चीन की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर अपना नया अमेजन एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन हॉनर 8सी जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है।

Honor 8c - India TV Hindi
Honor 8c Image Source : HONOR 8C

नई दिल्‍ली। चीन की दिग्‍गज टेक्‍नोलॉजी कंपनी हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर अपना नया अमेजन एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन हॉनर 8सी जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है। इस फोन की कीमत करीब 15,000 रुपए होगी।  

उद्योग सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मिड सेगमेंट का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर चलने वाला पहला फोन होगा।

यह फोन आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (एआई) प्रौद्योगिकी से लैस है और संभावना है कि यह डिवाइस दो वेरिएंट्स- 4जीबी रैम व 64 जीबी मेमोरी और 6जीबी रैम व 64जीबी इंटरनल स्‍टोरेज के साथ लॉन्‍च होगा। इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ 6.26 इंच का नॉच फुल डिस्प्ले स्क्रीन दिया गया है।

इस महीने की शुरुआत में हुवावे ने हॉनर 10 लाइट लॉन्च किया था, जिसका डिस्प्ले 6.21 इंच और रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। इसमें 2.2 गीगाहर्ट्ज का ऑक्‍टाकोर प्रोसेसर के साथ चार जीबी रैम दिया गया है। इस फोन की कीमत 21,990 रुपए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा