1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Apple ने आईफोन का उत्‍पादन 10 प्रतिशत घटाने की बनाई योजना, बिक्री कम रहने के अनुमान से उठाया ये कदम

Apple ने आईफोन का उत्‍पादन 10 प्रतिशत घटाने की बनाई योजना, बिक्री कम रहने के अनुमान से उठाया ये कदम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 09, 2019 06:54 pm IST,  Updated : Jan 09, 2019 06:54 pm IST

पिछले दो महीनों में यह दूसरी बार है जब आईफोन निर्माता ने फ्लैगशिप डिवाइस के अपने नियोजित उत्पादन में कटौती की है।

apple iphone- India TV Hindi
apple iphone Image Source : APPLE IPHONE

ताईपे। वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही के लिए अपने राजस्व अनुमान में कटौती के एक हफ्ते बाद एप्पल ने जनवरी-मार्च तिमाही के लिए नए आईफोंस की वर्तमान उत्पादन योजना में 10 प्रतिशत की कटौती की है। निक्केई एशिया रिव्यू ने बुधवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया कि एप्पल ने अपने आपूर्तिकर्ताओं को नए आईफोंस का उत्पादन कम करने को कहा है।

पिछले दो महीनों में यह दूसरी बार है जब आईफोन निर्माता ने फ्लैगशिप डिवाइस के अपने नियोजित उत्पादन में कटौती की है। एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने 2 जनवरी को निवेशकों को भेजे एक पत्र में कहा कि कंपनी को अब 84 अरब डॉलर राजस्व मिलने की उम्मीद है, जबकि पहले 89 अरब डॉलर से लेकर 93 अरब डॉलर तक राजस्व प्राप्त होने का अनुमान लगाया गया था।

कुक ने कहा कि अमेरिका के साथ चीन के चल रहे व्यापार तनाव के कारण कंपनी के राजस्व पर असर हुआ है। इसके साथ चीनी अर्थव्यवस्था में मंदी ने भी कंपनी के राजस्व को प्रभावित किया है। कुक ने कहा कि हालांकि हमने कुछ प्रमुख उभरते बाजारों में चुनौतियों का अनुमान लगाया था, लेकिन हम विशेष रूप से वृहद चीन में इस पैमाने पर आर्थिक मंदी का अनुमान नहीं लगा सके।

उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि चीन का आर्थिक वातावरण अमेरिका के साथ व्यापार तनाव बढ़ने के कारण अभी और प्रभावित होगा। हालांकि, एप्‍पल के राजस्‍व कटौती करने की घोषणा के बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने चीन के साथ बातचीत को अनुमति दे दी है और उन्‍होंने संभावना भी जताई है कि जल्‍द ही दोनों देश किसी समाधान पर पहुंच जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा