Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Asus Zenfone 3 Max के दो वैरिएंट भारत में लॉन्‍च, दमदार बैटरी वाले Smartphones के शानदार हैं फीचर्स

Asus Zenfone 3 Max के दो वैरिएंट भारत में लॉन्‍च, दमदार बैटरी वाले Smartphones के शानदार हैं फीचर्स

Manish Mishra Published : Nov 09, 2016 05:21 pm IST, Updated : Nov 09, 2016 09:08 pm IST

Asus ने Asus Zenfone 3 Max के दो वैरिएंट भारत में लॉन्च किए हैं। Zenfone 3 Max ZC520TL सभी बड़े ऑफलाइन व ऑनलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध हैंं।

Asus Zenfone 3 Max के दो वैरिएंट भारत में लॉन्‍च, दमदार बैटरी वाले Smartphones के शानदार हैं फीचर्स- India TV Paisa
Asus Zenfone 3 Max के दो वैरिएंट भारत में लॉन्‍च, दमदार बैटरी वाले Smartphones के शानदार हैं फीचर्स

नई दिल्‍ली। Asus ने Asus Zenfone 3 Max के दो वैरिएंट भारत में लॉन्च किए हैं। Zenfone 3 Max ZC520TL सभी बड़े ऑफलाइन व ऑनलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध हैंं। जबकि Zenfone 3 Max ZC553KL 16 नवंबर से मिलेगा। दोनों वैरिएंट को टाइटेनियम ग्रे, ग्लेशियर सिल्वर और सैंड गोल्ड कलर वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। Zenfone 3 Max ZC553KL और Zenfone 3 Max ZC520TL की कीमत क्रमशः 17,999 और 12,999 रुपए है।

यह भी पढ़ें : स्‍मार्टफोन बाजार में वापस लौट सकती है Nokia, एंड्रॉयड फोन D1C की तस्‍वीरें हुईं लीक

Zenfone 3 Max के फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस

  • 5.2 इंच डिस्प्ले वाले ZC520TL में मीडियाटेक प्रोसेसर जबकि 5.5 इंच डिस्प्ले वाले वैरिएंट ZC553KL में क्वालकॉम प्रोसेसर है।
  • Zenfone 3 Max की सबसे बड़ी खासियत इसकी 4100 एमएएच की बैटरी है। दोनों वैरिएंट में यही बैटरी दी गई है।
  • बैटरी के चलते स्मार्टफोन पावर बैंक की तरह भी काम करता है।
  • 5.5 इंच वैरिएंट में बैटरी के 4G पर 48 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है जबकि 3G पर 17 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा।
  • 5.2 इंच वैरिएंट में 4G स्टैंडबाय टाइम 30 दिन तक जबकि 3G पर 20 घंटे तक टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है।

तस्वीरों में देखिए सैमसंग के 5000 रुपए से सस्ते स्मार्टफोन

samsung smartphones under 5k

samsung-galaxy-core-prime-8IndiaTV Paisa

galaxys3miniIndiaTV Paisa

samsunggalaxyon7IndiaTV Paisa

samsunggalaxyj3IndiaTV Paisa

samsung-galaxy-grand-neo-IndiaTV Paisa

Zenfone 3 Max ZC553KL के फीचर्स

  • Zenfone 3 Max ZC553KL एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।
  • इसमें जेनयूआई 3.0 स्किन दी गई है। इसमें 5.5 इंच फुल एचडी (1080×1920 पिक्सल) डिस्प्ले है।
  • इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। रैम 3GB है।
  • इसमें डुअल एलईडी फ्लैश व अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16MP रियर कैमरा है।
  • फोन में सेल्फी के लिए 84 डिग्री वाइड एंगल लेंस और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा भी है।
  • इस फोन में 32GB इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।
  • फोन का डाइमेंशन 151.4×76.24×8.3 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, GPS, ब्लूटूथ, USB OTG, FM, 3G, 4G जैसे फीचर हैं।
  • फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है।

यह भी पढ़ें : दिसंबर के बाद इन 5 स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा WhatsApp, जानिए कौन से हैं वो मोबाइल हैंडसेट

Zenfone 3 Max ZC520TL के खास फीचर्स

  • यह डुअल सिम स्मार्टफोन भी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।
  • इस फोन में 5.2 इंच HD (720×1280 पिक्सल) डिस्प्ले है।
  • इसमें 1.25 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 3GB LPDDR3 रैम है।
  • Asus Zenfone 3 Max में 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा है।
  • इस फोन की स्टोरेज 32 GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ा सकते हैं।
  • इसमें 4100 एमएएच की नॉन रिमूवेबल बैटरी है, जिसका वजन मात्र 148 ग्राम है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement