1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. आसुस ने भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जेनफोन 5जेड, कीमत 29999 से शुरू

आसुस ने भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जेनफोन 5जेड, कीमत 29999 से शुरू

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 04, 2018 06:50 pm IST,  Updated : Jul 04, 2018 06:50 pm IST

भारतीय बाजार में प्रीमियम स्‍मार्टफोन की बढ़ती मांग को देखते हुए आसुस ने अपना नया फोन भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया है। यह फोन जेनफोन 5जेड नाम से बाजार में आया है।

asus- India TV Hindi
asus

नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में प्रीमियम स्‍मार्टफोन की बढ़ती मांग को देखते हुए आसुस ने अपना नया फोन भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया है। यह फोन जेनफोन 5जेड नाम से बाजार में आया है। भारतीय मार्केट में Asus ZenFone 5Z के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। शुरुआती वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट का दाम 29,999 रुपये है। ग्राहक 32,999 रुपये में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीद पाएंगे। इस फोन का एक 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है जो 36,999 रुपये में बिकेगा। फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव रूप से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 9 जुलाई से शुरू होगी। 

ZenFone 5Z की सीधी भिड़ंत वनप्‍लस 6 और ऑनर 10 जैसे फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन से होगी। फ्लिपकार्ट पर यह फोन लॉन्च ऑफर के साथ बिक्री के लिए उपलब्‍ध होगा। ऑफर की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदने पर आपको 3000 का डिस्‍काउंट मिलेगा। वहीं मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान के लिए आपको सिर्फ 499 रुपये खर्च करने होंगे। यह फोन नो कॉस्‍ट ईएमआई पर उपलब्‍ध है। वहीं रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक और 100 जीबी अतिरिक्त डेटा मिल रहा है।

 
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ सुपर आईपीएस+ डिस्प्ले है। इसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 1080x2246 पिक्सल का है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। फोन में रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी या 8 जीबी। स्टोरेज 256 जीबी तक की है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।

फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्‍फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल वाला फ्रंट कैमरा है। फ्रंट और रियर कैमरे ईआईएस के साथ आते हैं। ग्राहकों को फेस अनलॉक फीचर और रियल टायम ब्यूटिफिकेशन भी मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा