1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. FAU-G गेम का मजा अब iPhone और iOS डिवाइस पर भी, कंपनी ने दिया ये अपडेट

FAU-G गेम का मजा अब iPhone और iOS डिवाइस पर भी, कंपनी ने दिया ये अपडेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2021 10:37 am IST,  Updated : Mar 26, 2021 10:37 am IST

बैटल ग्राउंड गेम पबजी की टक्कर में भारत में पेश किया गया इसका देसी अवतार FAU-G के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है।

Fau-G game is now available on iphone and ios devices- India TV Hindi
Fau-G game is now available on iphone and ios devices Image Source : FAU-G

बैटल ग्राउंड गेम पबजी की टक्कर में भारत में पेश किया गया इसका देसी अवतार FAU-G के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। अब यह मोबाइल गेम एप्पल डिवाइस पर भी खेला जा सकेगा। FAU-G को भारत में इस साल जनवरी के लॉन्च किया गया था। तब से यह गेम एंड्रॉयड डिवाइस पर ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध था। बता दें कि चीनी मोबाइल गेम पबजी को पिछले साल बैन कर दिया गया था। लॉन्च के दो महीने बाद डेवलपर्स ने अब जाकर ये ऐलान किया है कि अब ये गेम iOS यूजर्स के लिए भी उपलब्ध हो चुका है।

FAU-G गेम को पेश करने वाले nCore प्राइवेट लिमिटेड ने ट्विटर पर इस अपडेट की जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि, FAU-G अब iOS यूजर्स के लिए भी उपलब्ध हो चुका है। ट्वीट में कहा गया कि, गलवान घाटी का अनुभव अब अपने आईफोन पर भी लें। गेम को तुरंत एपल ऐप स्टोर से डाउनलोड करें। एपल ऐप स्टोर पर ये गेम मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। गेम को डिवाइस पर डाउनलोड करने के लिए 643.4 एमबी का साइज चाहिए।

iOS के इन वर्जन पर चलेगा FAU-G 

कंपनी ने बताया कि FAU-G गेमम iOS 10.0 और उसके ऊपर के वर्जन के साथ कंपैटिबल है। गेम में इन ऐप खरीदारी भी है जिसकी शुरुआत 89 रुपए से होती है। यहां आप 30 कॉइन खरीद सकते हैं वहीं 3599 रुपए में आप 4800 कॉइन खरीद सकते हैं। इन कॉइन्स को खरीदने के बाद आप मेक इन ऐप खरीदारी कर सकते हैं। 

भारतीय सेना पर आधारित है Fau-G

लॉन्च के दौरान FAU-G को आत्मनिर्भर भारत का परिणाम बताया गया था। nCore गेम्स द्वारा ये गेम पूरी तरह मेड इन इंडिया है। ये गेम भारतीय सेना पर आधारित है जो गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से लोहा लेती है। हालांकि इस गेम में न तो कोई मशीन और न ही किसी बंदूक या दूसरे औजार का इस्तेमाल किया गया है। ये पूरी तरह हाथ से लड़ाई वाला गेम है। फौजी भारत में तीन भाषाओं इंग्लिश, हिंदी और तमिल में उपलब्ध है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा