1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Flipkart का एक्सचेंज ऑफर, Samsung के इन स्मार्टफोन पर मिल रहा है 17600 रुपए का बड़ा डिस्काउंट

Flipkart का एक्सचेंज ऑफर, Samsung के इन स्मार्टफोन पर मिल रहा है 17600 रुपए का बड़ा डिस्काउंट

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Dec 04, 2016 01:39 pm IST,  Updated : Dec 04, 2016 01:39 pm IST

ईकॉमर्स कंपनी Flipkart ने सैमसंग के गैलेक्सी On5, On7 और On8 पर सबसे बड़ा एक्सचेंज ऑफर शुरू किया है। फोन पर 17600 रुपए तक छूट मिलेगी।

Flipkart का एक्सचेंज ऑफर, Samsung के इन स्मार्टफोन पर मिल रहा है 17600 रुपए का बड़ा डिस्काउंट- India TV Hindi
Flipkart का एक्सचेंज ऑफर, Samsung के इन स्मार्टफोन पर मिल रहा है 17600 रुपए का बड़ा डिस्काउंट

नई दिल्ली। अगर आप सस्ते दामों पर दमदार स्मार्टफोन फोन खरीदने की सोच रहें हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। देश की सबसे बड़ी ईकॉमर्स कंपनी Flipkart ने Samsung के गैलेक्सीJ5, On नेकस्ट, On5, गिलैक्सी J5, गिलेक्सी और On8, पर सबसे बड़ा एक्‍सचेंज ऑफर शुरू किया है। इसके तहत आपको 18,000 रुपए के फोन पर 17600 रुपए का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

ये भी पढ़े:  नोटबंदी के बाद सोने में 1900 रुपए की भारी गिरावट, चांदी हुई 3700 रुपए सस्ती

किस फोन पर कितनी मिलेगी छूट

  • सैमसंग के गैलेक्सी On5, On7 और On8, J5 और On नेक्सट पर 17,600 रुपए का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।
  • गैलेक्सी On नेक्सट की बाजार में कीमत  18490 रुपए है।
  • गैलेक्सी On5 की  बाजार में कीमत 7490 रुपए है जबकि एक्सचेंज ऑफर में यह फोन 7000 रुपए में मिल रहा है।
  • इसी तरह On8 को सिर्फ 15000 रुपए में खरीद सकते है जबकि बाजार में इस फोन की कीमत 15400 रुपए है।
  • J5 की बाजार में कीमत 11990 रुपए है। जबकि, फोन पर 11,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है।

तस्वीरों में देखिए 10,000 रुपए से कम कीमत के स्मार्टफोन

Smartphone Under 10000

infocus (2)IndiaTV Paisa

yu-yurekaIndiaTV Paisa

gionee (1)IndiaTV Paisa

coolpad-note-3 (1)IndiaTV Paisa

samsung (4)IndiaTV Paisa

गैलेक्सी On7 के फीचर्स

  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 में 5.5 इंच डिस्प्ले है जिसकी रिजोल्यूशन 720×1280 पिक्सल है।
  • इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा के अलावा सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।
  • अधिक बैकअप के लिए इसमें बैटरी 3000mAh लगाई गई है।
  • इसकी इंटरनल मैमोरी 8 जीबी है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
  • कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में ब्लूटूथ, GPS,3G, Wi-Fi 802 जैसे फीचर हैं।

ये भी पढ़े: Costly Gas: दिल्‍ली में CNG 1.85 रुपए प्रति किलो हुई महंगी, PNG के दाम भी बढ़े

गैलेक्सी J5 के फीचर्स

  • गैलेक्सी J5 में 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है।
  • एंड्रायड मार्शमैलो पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 2जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मेमोरी है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 एमपी रियर कैमरा और 5 एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई वाइ-फाइ 802.11 एसी/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर उपलब्ध है। इसकी बैटरी 3100 एमएएच की है।

 गैलेक्सी On 8 के फीचर्स

  • इस फोन में 5.5 इंच एसएमोलेड डिस्प्ले है, इसका रिजोल्‍यूशन फुल एचडी का होगा।
  • इस फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है।
  • इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

ये हैं नियम व शर्तें

  •     एक्‍सचेंज ऑफर के तहत यह अधिकतम डिस्‍काउंट है।
  •     आपकी फोन की स्थिति के अनुसार  वास्‍तविक एक्‍सचेंज मूल्‍य तय होगा।
  •     एक्‍सचेंज मूल्‍य के संबंध में अंतिम निर्णय ईकॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट का होगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा