1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. बिक्री के लिए अमेजन पर उपलब्‍ध हुआ इनफोकस विजन 3, डुअल रियर कैमरे से लैस इस फोन की कीमत है 6,999 रुपए

बिक्री के लिए अमेजन पर उपलब्‍ध हुआ इनफोकस विजन 3, डुअल रियर कैमरे से लैस इस फोन की कीमत है 6,999 रुपए

 Written By: Manish Mishra
 Published : Dec 21, 2017 12:27 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 11:52 am IST

हाल ही में लॉन्च हुआ इनफोकस विजन 3 स्मार्टफोन आज से अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इनफोकस विजन 3 की कीमत 6,999 रुपए है और ये स्मार्टफोन ब्लैक कलर में उपलब्‍ध है।

InFocus Vision 3- India TV Hindi
InFocus Vision 3

नई दिल्‍ली। हाल ही में लॉन्च हुआ इनफोकस विजन 3 स्मार्टफोन आज से अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इनफोकस विजन 3 की कीमत 6,999 रुपए है और ये स्मार्टफोन ब्लैक कलर में उपलब्‍ध है। इनफोकस विजन 3 में 5.7 इंच का HD प्लस फुलव्यू डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन रेजोल्‍यूशन 1440 x 720 पिक्सल्स है और इसका असपैक्ट रेशियो 18:9 है।

इसके साथ ही 1.30GHz मीडियाटेक MT6735 क्वाड-कोर प्रोसेसर, माली T720 GPU और 2GB रैम व 16GB की इंटरनल स्टोरेज सुविधा है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के बैक पैनल पर दिया गया है।

इनफोकस विजन 3 स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सैटअप के साथ है जिसमें 13MP और 5MP के कॉम्बिनेशन वाले सेंसर्स दिए गए हैं। वहीं फ्रंट के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। ये 4000 mAh क्षमता वाली बैटरी के साथ एंड्रॉयड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, FM रे़डियो, GPS, माइक्रो USB पोर्ट और 3.5 मिमी हैडफोन जैक आदि दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा