नई दिल्ली। चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी ट्रांजिशन होल्डिंग के ब्रांड आईटेल मोबाइल ने सोमवार को भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन ए44 पावर लॉन्च किया है। फेस अनलॉक फीचर के साथ आने वाले इस अफोर्डेबल स्मार्टफोन की कीमत भारत में 5,999 रुपए रखी गई है।
Related Stories
इस डिवाइस में 5.45 इंच का एचडी स्क्रीन, एफडब्ल्यू वीजीए फुलस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन की खास बात यह है कि इसमें एक ओटीजी पावर बैंक सपोर्ट भी दिया गया है, इसकी मदद से दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।
इस फोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल मेमोरी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस डिवाइस में फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा फ्लैश के साथ ही दो मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
आईटेल के मार्केट प्रमुख गोल्डी पटनायक ने कहा कि ए44 पावर में 1.4 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर है और यह एंड्रॉयड 8.1 गो संस्करण पर रन करता है। यह फोन एक साथ कई कामों को जल्दी-जल्दी एवं बिना किसी रुकावट के करने में सक्षम है।
फोन में दमदार 4000 एमएएच की बैटरी है। इसमें तेज और सुचारू परफॉर्मेंस के लिए 64 बिट 1.4 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर लगाया गया है। यह फोन एक्वा ब्लू, कैम्पेन गोल्ड और डीप ग्रे कलर्स में उपलब्ध होगा।