1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. सोशल मीडिया एप टिकटॉक का छाया जादू, सूची में भारत शीर्ष स्थान के साथ 1.5 अरब हुए यूजर

सोशल मीडिया एप टिकटॉक का छाया जादू, सूची में भारत शीर्ष स्थान के साथ 1.5 अरब हुए यूजर

 Reported By: IANS
 Published : Nov 16, 2019 06:54 pm IST,  Updated : Nov 16, 2019 06:54 pm IST

सोशल मीडिया एप टिकटॉक के दुनियाभर में 1.5 अरब यूजर्स हो गए हैं और इस सूची में भारत शीर्ष स्थान पर है।

TikTok- India TV Hindi
TikTok Image Source : SOCIAL MEDIA

बीजिंग। सोशल मीडिया एप टिकटॉक के दुनियाभर में 1.5 अरब यूजर्स हो गए हैं और इस सूची में भारत शीर्ष स्थान पर है। एप स्टोर के साथ-साथ गूगल प्ले पर टिकटॉक को 1.5 अरब बार डाउनलोड किया गया है। 46.68 करोड़ बार सिर्फ भारत में एप को डाउनलोड किया गया है, जो कुल आंकड़ों का लगभग 31 प्रतिशत है।

मोबाइल इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टावर के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष 2019 में छह प्रतिशत अधिक एप टिकटॉक को 61.4 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया। भारत में 2019 में लोगों ने इसके इस्तेमाल में तेजी दिखाई, इस साल 27.76 करोड़ लोगों ने इसे डाउनलोड किया। यह विश्व में सभी डाउनलोड के आंकड़ों का 45 प्रतिशत है।

इस सूची में चीन 4.55 करोड़ डाउनलोड के साथ दूसरे स्थान पर है, जो कि आंकड़ों का 7.4 प्रतिशत है। इसके अलावा 3.76 करोड़ डाउनलोड के साथ अमेरिका तीसरे स्थान पर है, जो इस साल के आंकड़ों का 6 प्रतिशत है। सेंसर टावर ने कहा कि इस आंकड़ों में देश में तीसरे पक्ष के एंड्रॉयड स्टोर से इंस्टॉल किए जाने वाले आंकड़े शामिल नहीं है।

61.4 करोड़ डाउनलोड के साथ टिकटॉक वर्तमान में वर्ष का तीसरा सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला गैर-गेमिंग एप है। सूची में पहले स्थान पर व्हाट्सएप 70.74 करोड़ इंस्टॉल के साथ शीर्ष पर है, वहीं फेसबुक मैसेंजर 63.62 करोड़ इंस्टॉल के साथ दूसरे स्थान पर है। इसी सूची में 58.7 करोड़ डाउनलोड के साथ फेसबुक चौथे और 37.62 करोड़ डाउनलोड के साथ इंस्टाग्राम पांचवें स्थान पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा