1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. ओप्‍पो 3 फरवरी को भारत में पेश करेगी नया स्‍मार्टफोन, रियर से ज्‍यादा पावरफुल है सेल्‍फी कैमरा

ओप्‍पो 3 फरवरी को भारत में पेश करेगी नया स्‍मार्टफोन, रियर से ज्‍यादा पावरफुल है सेल्‍फी कैमरा

 Published : Jan 27, 2017 02:52 pm IST,  Updated : Jan 27, 2017 02:52 pm IST

ओप्‍पो इंडिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 3 फरवरी को कंपनी ए57 स्‍मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारेगी।

ओप्‍पो 3 फरवरी को भारत में पेश करेगी नया स्‍मार्टफोन, रियर से ज्‍यादा पावरफुल है सेल्‍फी कैमरा- India TV Hindi
ओप्‍पो 3 फरवरी को भारत में पेश करेगी नया स्‍मार्टफोन, रियर से ज्‍यादा पावरफुल है सेल्‍फी कैमरा

नई दिल्‍ली। चीन की प्रमुख स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्‍पो भारतीय बाजार में नया स्‍मार्टफोन पेश करने जा रही है। ओप्‍पो इंडिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 3 फरवरी को कंपनी ए57 स्‍मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारेगी।

ओप्‍पो की दूसरे फोन की तरह ही इस फोन की भी खासियत इसका सेल्‍फी कैमरा है। हालांकि कंपनी ने यह स्‍पष्‍ट नहीं किया है कि फोन को 3 फरवरी की लॉन्‍चिंग होगी या फिर यह फ्लैश सेल में लोगों के खरीदने के लिए उपलब्‍ध होगा।

यह भी पढ़ें : भारत में मेड-इन-चायना का बोलबाला, बाजार में मौजूद 40 फीसदी स्मार्टफोन चीनी

तस्वीरों में देखिए लाइफ के स्मार्टफोन

lyf Smart Phone

lyf-flamelyf-flame

lyf-5 lyf Smart Phone

lyf-3 lyf Smart Phone

lyf-4 lyf Smart Phone

lyf-2 lyf Smart Phone

lyf-1 lyf Smart Phone

चीन में पिछले साल लॉन्‍च हुआ था स्‍मार्टफोन

ओप्पो ने पिछले साल नवंबर महीने के आखिर में ओप्पो ए57 को चीनी मार्केट में लॉन्च किया था। ओप्पो ए57 एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है। चीनी मार्केट में इसकी कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) है। भारत में भी दाम इसी के आसपास रहने की उम्मीद की जा सकती है। चीनी मार्केट में फोन दो कलर वेरिएंट रो़ज़ गोल्ड और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलता है।

इस फोन के हो सकते हैं ये स्‍पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल सिम ओप्पो ए57 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ओप्पो की कलरओएस 3.0 स्किन दी गई है। इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम 435 प्रोसेसर है। रैम 3 जीबी और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू दिया गया है। स्मार्टफोन में 5.2 इंच एचडी (720×1280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। इस फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जिसे होम बटन में ही इंटीग्रेट किया गया है।

यह भी पढ़ें : पीएम ने नए साल पर खोला राहतों का पिटारा, होमलोन पर मिलेगा 4 फीसदी का डिस्‍काउंट

16 जीबी का है सेल्‍फी कैमरा

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका सेल्‍फी कैमरा है। आम तौर पर रियर कैमरा सेल्‍फी कैमरे से पावरफुल होता है। लेकिन ओप्‍पो के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जो अपर्चर एफ/2.2, पीडीएएफ और एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। ओप्पो ए57 में 32 जीबी स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा