1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. 'भारतीय टैलेंट से अमेरिका को फायदा', पराग अग्रवाल का Twitter CEO बनने पर Elon Musk की प्रतिक्रिया

'भारतीय टैलेंट से अमेरिका को फायदा', पराग अग्रवाल का Twitter CEO बनने पर Elon Musk की प्रतिक्रिया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 30, 2021 09:54 am IST,  Updated : Nov 30, 2021 12:12 pm IST

दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों की कमान इस समय भारतीय मूल के लोगों के हाथ में ही है, Google के CEO सुंदर पिचई हैं और Microsoft के के CEO सत्य नाडेला हैं।

Twitter CEO Parag Agrawal- India TV Hindi
Twitter CEO Parag Agrawal Image Source : TWITTER @18SOBY

Highlights

  • पूर्व CEO Jack Dorsey ने पराग अग्रवाल की बतौर Twitter CEO नियुक्ति का ऐलान किया
  • पराग अग्रवाल वर्ष 2017 से ट्विटर में बतौर मुख्य तकनीकी अधिकारी के तौर पर काम कर रहे थे
  • Adobe, IBM और Palo Alto Network की कमान भी भारतीय मूल के लोगों के हाथ में है

नई दिल्ली। भारतीय मूल के सॉफ्टवेयर पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) अब Twitter के नए CEO बन गए हैं, सोमवार शाम को पूर्व CEO Jack Dorsey ने पराग अग्रवाल की बतौर Twitter CEO नियुक्ति का ऐलान किया है। अमेरिका की बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों की कमान भारतीयों के हाथ में है और इस कड़ी में अब पराग अग्रवाल का भी नाम जुड़ गया है। पराग अग्रवाल को Twitter का CEO नियुक्त किए जाने पर इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Tesla के CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एलन मस्क ने कहा है कि भारतीय टैलेंट से अमेरिका को काफी फायदा हो रहा है। 

दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों की कमान इस समय भारतीय मूल के लोगों के हाथ में ही है, Google के CEO सुंदर पिचई हैं और Microsoft के के CEO सत्य नाडेला हैं। इनके अलावा Adobe, IBM और Palo Alto Network की कमान भी भारतीय मूल के लोगों के हाथ में है। 

दुनियाभर में साफ्टवेयर कंपनियों की कमान संभाल रहे ज्यादातर भारतीय मूल के लोग भारतीय प्रोद्योगिक संस्थानों के प्रोडक्ट हैं, पराग अग्रवाल ने भी IIT Bombay से बीटेक किया हुआ है और इसके बाद उन्होंने अमेरिका की स्टैनफोर्ड युनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की डिग्री भी प्राप्त की हुई है। पराग अग्रवाल वर्ष 2017 से ट्विटर में बतौर मुख्य तकनीकी अधिकारी के तौर पर काम कर रहे थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा