1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Realme C15: रियलमी के इस सस्ते स्मार्टफोन की पहली सेल आज 12 बजे से, जानिए कीमत और ऑफर्स

Realme C15: रियलमी के इस सस्ते स्मार्टफोन की पहली सेल आज 12 बजे से, जानिए कीमत और ऑफर्स

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 27, 2020 09:29 am IST,  Updated : Aug 27, 2020 09:29 am IST

बजट स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन C15 आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Realme C15- India TV Hindi
Realme C15 Image Source : FILE

बजट स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन C15 आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। आज दोपहर 12 बजे रियलमी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन की पहली सेल है। ग्राहक 3 सितंबर से इसे ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीद पाएंगे। बता दें कि Realme C15 के 3GB+32GB और 4GB+64GB वेरिएंट्स की कीमतें क्रमश: 9,999 रुपये और 10,999 रुपये रखी गई है।

बता दें कि पहली सेल में यह फोन ढेर सारे ऑफर्स के साथ उपलब्ध होगा। ग्राहकों को फ्लिपकार्ट पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक और एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। ग्राहक यहां 1,223 रुपये प्रति महीने की शुरुआती कीमत से नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स का फायदा भी उठा सकते हैं। 

रियलमी C15 के स्पेसिफिकेशन्स

फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.5-इंच LCD डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही यहां कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का सपोर्ट भी दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी कैमरा 13MP का है। इसके अलावा इसमें एक 8MP अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 2MP के दो और कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी के लिए यहां फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 6,000mAh की है और इसमें 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा