1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. रेडमी 5 स्‍मार्टफोन हुआ 1000 रुपए सस्‍ता, 9000 रुपए से भी कम हुई कीमतें

रेडमी 5 स्‍मार्टफोन हुआ 1000 रुपए सस्‍ता, 9000 रुपए से भी कम हुई कीमतें

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jun 15, 2018 02:28 pm IST,  Updated : Jun 15, 2018 02:28 pm IST

ऑनलाइन बाजार में इस समय स्‍मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही हैं। ऐसे में आप भी अच्‍छा सा स्‍मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं तो आपके पास अच्‍छा मौका है। क्‍योंकि भारत का सबसे पसंदीदा स्‍मार्टफोन शाओमी रेडमी 5 भी सस्‍ता हो गया है।

redmi- India TV Hindi
redmi

ऑनलाइन बाजार में इस समय स्‍मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही हैं। ऐसे में आप भी अच्‍छा सा स्‍मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं तो आपके पास अच्‍छा मौका है। क्‍योंकि भारत का सबसे पसंदीदा स्‍मार्टफोन शाओमी रेडमी 5 भी सस्‍ता हो गया है। जी हां, शाओमी के इस लेटेस्‍ट फोन पर अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर 1000 रुपए की छूट दी जा रही है। इसके अलावा फोन के साथ कई और भी शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं। बता दें कि शाओमी ने रेडमी 5 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी वेरिएंट को भारत में 9999 रुपए में लॉन्‍च किया था। लेकिन आपको अब यह फोन 1000 रुपए सस्‍ता मिल रहा है। 

 
ऑफर के बाद आप इस फोन को अमेजन इंडिया से 8999 रुपए में खरीद सकते हैं। वहीं यदि आप एक्‍सचेंज के साथ यह फोन खरीदते हैं तो आपको 8044 रुपए की छूट मिलेगी। यानि कि आप यह फोन 1000 रुपए से भी कम में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपको 428 रुपए की शुरुआती ईएमआई पर भी यह फोन खरीदने का मौका मिल रहा है। बता दें कि कंपनी ने रेडमी 5 को 16 जीबी और 32 जीबी के वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा था। 16 जीबी वाला वेरिएंट 500 रुपए की छूट के साथ 7999 रुपए में मिल रहा है। यह फोन गोल्‍ड, ब्‍लू और ब्‍लैक कलर वेरिएंट के साथ आता है। 
 
फोन के स्‍पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 5.7 इंच का फुल व्‍यू डिस्‍प्‍ले दिया गया है। जिस पर 2.5 डी कर्व्‍ड ग्‍लास का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। फोन के दो वेरिएंट बाजार में आए हैं। पहला है 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्‍टोरेज वाला वेरिएंट, वहीं दूसरा है 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्‍टोरेज वाला वेरिएंट। फोन में 12 एमपी का रियर और 5 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन क्‍वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 450 ऑक्‍टाकोर प्रोसेसर से लैस है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा