1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. रिलायंस जियो और नोटबंदी के कारण वोडाफोन का कारोबार घटा, आइडिया के साथ विलय को लेकर बातचीत जारी

रिलायंस जियो और नोटबंदी के कारण वोडाफोन का कारोबार घटा, आइडिया के साथ विलय को लेकर बातचीत जारी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 02, 2017 08:31 pm IST,  Updated : Feb 02, 2017 09:18 pm IST

वोडाफोन ने कहा कि रिलायंस जियो की फ्री सर्विस और ग्राहकों पर नोटबंदी के असर के चलते उसके भारतीय परिचालन के सेवा कारोबार घटा है।

रिलायंस जियो और नोटबंदी के कारण वोडाफोन का कारोबार घटा, आइडिया के साथ विलय को लेकर बातचीत जारी- India TV Hindi
रिलायंस जियो और नोटबंदी के कारण वोडाफोन का कारोबार घटा, आइडिया के साथ विलय को लेकर बातचीत जारी

लंदन। ब्रिटेन की प्रमुख दूरसंचार कंपनी वोडाफोन ने कहा कि भारत में नई कंपनी रिलायंस जियो की नि:शुल्क सेवा पेशकश और प्रीपेड ग्राहकों पर नोटबंदी के असर के चलते उसके भारतीय परिचालन के सेवा कारोबार घटा है, जिसमें लगभग दो प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके साथ ही कंपनी ने पुष्टि की है कि वह आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी आइडिया सेल्यूलर के साथ विलय को लेकर बातचीत कर रही है।

वोडाफोन ग्रुप के मुख्य कार्यकारी वितोरियो कोलाओ ने 31 दिसंबर 2016 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा करते हुए कहा, दक्षिण अफ्रीका व तुर्की में हमारे जोरदार निष्पादन को आंशिक रूप से भारत ने बराबर कर दिया जहां एक नई कंपनी की मुफ्त सेवाओं का असर इस क्षेत्र पर पड़ा है।

  • कंपनी का कहना है कि आलोच्य तिमाही में भारत में कड़ी प्रतिस्पर्धा अपेक्षित है।
  • कंपनी वोडाफोन इंडिया व आइडिया के विलय के बारे में आदित्य बिड़ला समूह के साथ बातचीत कर रही है।

तस्वीरों में देखिए लाइफ के स्मार्टफोन

lyf Smart Phone

lyf-flamelyf-flame

lyf-5 lyf Smart Phone

lyf-3 lyf Smart Phone

lyf-4 lyf Smart Phone

lyf-2 lyf Smart Phone

lyf-1 lyf Smart Phone

लंदन मुख्यालय वाली इस कंपनी ने कहा है कि आलोच्य तिमाही में नोटबंदी का असर प्रीपेड ग्राहकों द्वारा कराए जाने वाले टापअप पर पड़ा। इसके साथ ही एक नयी कंपनी की नि:शुल्क सेवाओं से प्रतिस्पर्धात्मक दबाव बढा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा