1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. अगले महीने से Jio शुरू करेगी ब्रॉडबैंड सर्विस, 3 महीने तक फ्री मिलेगा 100Mbps स्‍पीड के साथ 100GB डाटा

अगले महीने से Jio शुरू करेगी ब्रॉडबैंड सर्विस, 3 महीने तक फ्री मिलेगा 100Mbps स्‍पीड के साथ 100GB डाटा

 Written By: Manish Mishra
 Published : May 11, 2017 08:55 am IST,  Updated : May 11, 2017 08:55 am IST

Jio अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस प्रीव्‍यू ऑफर के साथ लॉन्‍च करने जा रही है। कंपनी की योजना यूजर्स को सस्‍ती दरों पर हाई-स्‍पीड इंटरनेट सर्विस उपलब्‍ध कराने की है।

अगले महीने से Jio शुरू करेगी ब्रॉडबैंड सर्विस, 3 महीने तक फ्री मिलेगा 100Mbps स्‍पीड के साथ 100GB डाटा- India TV Hindi
अगले महीने से Jio शुरू करेगी ब्रॉडबैंड सर्विस, 3 महीने तक फ्री मिलेगा 100Mbps स्‍पीड के साथ 100GB डाटा

नई दिल्ली। भारतीय टेलिकॉम क्षेत्र में कदम रखने के साथ ही पहले से मौजूद सर्विस प्रोवाइडर्स की नींद उड़ाने वाली रिलायंस Jio अगले महीने ब्रॉडबैंड इंडस्‍ट्री में कदम रखने जा रही है। Jio के ब्रॉडबैंड की टेस्टिंग पहले ही शुरू की जा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Jio अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस प्रीव्‍यू ऑफर के साथ लॉन्‍च करने जा रही है। कंपनी की योजना यूजर्स को सस्‍ती दरों पर हाई-स्‍पीड इंटरनेट सर्विस उपलब्‍ध कराने की है।

Jio ब्रॉडबैंड प्रीव्‍यू ऑफर की खास बातें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस Jio अपने ब्रॉडबैंक के इस प्रीव्यू ऑफर में ग्राहकों को 3 महीने तक 100Mbps स्पीड के साथ 100GB डाटा उपलब्‍ध कराएगी। वहीं, 100GB डाटा खत्म होने के बाद इंटरनैट की स्पीड 1Mbps रह जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सर्विस की शुरुआत कुछ चुनिंदा शहरों में इस साल जून से हो सकती है।

www.newstelecom.info के अनुसार, इन शहरों में लॉन्‍च होगी Jio ब्रॉडबैंड सर्विस

तस्‍वीरों में देखिए बेस्‍ट सेल्‍फी फोन

Selfie Smartphone new

micromax (2)IndiaTV Paisa

panasonic (1)IndiaTV Paisa

intex (5)IndiaTV Paisa

lava (2)IndiaTV Paisa

infocus (1)IndiaTV Paisa

इंस्‍टॉलेशन के लिए देने होंगे 4,500 रुपए

DTH सर्विस भी शुरू करेगी Jio!

इससे पहले खबरें आई थीं कि Jio DTH सर्विस के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रही है। जियोकेयरडॉटनेट की खबरों पर भरोसा करें तो कंपनी जल्द ही DTH सर्विस लॉन्‍च कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह कब तक DTH सर्विस लॉन्‍च करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा