1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. रिलायंस 21 जुलाई को कर सकता है Jio के 4G फीचर फोन की घोषणा, इंटरनेट पर लीक हुईं तस्‍वीरें

रिलायंस 21 जुलाई को कर सकता है Jio के 4G फीचर फोन की घोषणा, इंटरनेट पर लीक हुईं तस्‍वीरें

 Published : Jul 15, 2017 06:55 pm IST,  Updated : Jul 15, 2017 07:01 pm IST

21 जुलाई को रिलायंस की एजीएम है, इस मौके पर कंपनी अपने 4जी फीचर फोन को लॉन्‍च कर सकती है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 500 रुपए हो सकती है,

रिलायंस 21 जुलाई को कर सकता है Jio के 4G फीचर फोन की घोषणा, इंटरनेट पर लीक हुईं तस्‍वीरें- India TV Hindi
रिलायंस 21 जुलाई को कर सकता है Jio के 4G फीचर फोन की घोषणा, इंटरनेट पर लीक हुईं तस्‍वीरें

(Image Source: TechPP)

नई दिल्ली। अपने फ्री ऑफर के चलते बाजार में तहलका मचाने वाली Reliance Jio अगले हफ्ते एक और धमाका करने जा रहा है। 21 जुलाई को रिलायंस की एजीएम है, इस मौके पर कंपनी अपने 4जी फीचर फोन को लॉन्‍च कर सकती है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 500 रुपए हो सकती है, फोन 15 अगस्‍त से बाजार में आ सकता है। इन खबरों के बीच ऑनलाइन टेक मैगजीन टेक-पीपी ने फोन की कुछ तस्‍वीरें और इसके स्‍पेसिफिकेशंस जारी किए हैं। टेक-पीपी के मुताबिक यह फोन भी लाइफ ब्रांड के तहत लॉन्‍च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने फोन की लॉन्‍चिंग, बिक्री, इसकी कीमत और स्‍पेसिफिकेशंस के सबंध में कोई भी आधिकारिक घोषणा नही की है।

टेकपीपी ने रिलायंस जियो के फीचर फोन की जो तस्‍वीरें जारी की हैं, उसमें ब्‍लैक कलर का फीचर फोन दिखाई दे रहा है। इसमें रिलायंस जियो की कंपनी लाइफ स्‍क्रीन के नीचे अंकित किया गया है। इसमें अन्‍य फीचर्स के साथ टॉर्च फीचर दिखाई दे रहा है। यह फोन 4जी के साथ ही वोल्‍ट नेटवर्क को भी सपोर्ट करता है। फोन में 2.4 इंच की स्‍क्रीन दी गई है। वहीं इसके पिछले हिस्‍से में 2 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट में एक वीजीए कैमरा मिलेगा।

tech-PP-2

(Image Source: TechPP)

टेकपीपी द्वारा जारी स्‍पेसिफिकेशंस के अनुसार इसमें 512 एमबी रैम और 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाने का विकल्‍प भी दिया गया है। यह भी माना जा रहा है कि यह डुअल सिम फोन होगा जिसमें एक सिम नैनो आकार की होगी। फीचर फोन होने के बावजूद इसमें जियो की एप जैसे जियो सिनेमा, जियो टीवी देखने को मिल सकती है। फोन को पावरबैकअप देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा