नई दिल्ली। सैमसंग का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए कल यानि कि शुक्रवार को सबसे बड़ा मौका है। कंपनी अपने इसी साल लॉन्च किए गए फोन गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट पर भारती डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी ने ऑन नेक्स्ट का 64 जीबी वेरिएंट 16900 रुपए में लॉन्च किया था। लेकिन 22 दिसंबर को यह एक बेहद ही खास कीमत पर उपलब्ध होगा। यानि कि कल यह मात्र 12900 रुपए में उपलब्ध होगा। कंपनी फोन पर भारी भरकम छूट ऑफर कर रही है। यह खास ऑफर सिर्फ देश की सबसे बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगा।
Related Stories
लेकिन आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट ने अभी किसी तरह के ऑफर का ऐलान नहीं किया है। जबकि हाल ही में आयोजित हुई फ्लिपकार्ट न्यू पिंच डेज़ सेल में इस स्मार्टफोन को 11,900 रुपये में उपलब्ध कराया था। इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर भी दिए गए थे। उम्मीद है कि कल ऑफर खुलते वक्त कंपनी इस पर और भी शानदार ऑफर पेश करे।
फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। फोन में 3 जीबी रैम दी गई है। डुअल-नैनो-सिम स्लॉट के साथ आने वाले सैमसंग के इस फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके बारे में 21 घंटे तक का 3जी टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। यूजर के पास फोन की मैमोरी को 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाने का विकल्प दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।