Sunday, January 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Samsung सबसे पहले भारत में लॉन्च करेगा मिड सेगमेंट गैलेक्‍सी एफ सीरीज स्‍मार्टफोन, कीमत होगी इतनी कम

Samsung सबसे पहले भारत में लॉन्च करेगा मिड सेगमेंट गैलेक्‍सी एफ सीरीज स्‍मार्टफोन, कीमत होगी इतनी कम

सैमसंग गैलेक्सी एफ सीरीज के अंतर्गत अफोर्डेबल फोल्डेबल स्मार्टफोंस लाने के बारे में विचार कर रहा है।

Edited by: India TV Paisa Desk
Published : Sep 14, 2020 01:24 pm IST, Updated : Sep 14, 2020 01:24 pm IST
Samsung to launch Galaxy F series soon in india- India TV Paisa
Photo:91MOBILES

Samsung to launch Galaxy F series soon in india

नई दिल्‍ली। दक्षिण कोरिया की दिग्‍गज टेक्‍नोलॉजी कंपनी सैमसंग ने भारत में नया गैलेक्सी एफ सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने का फैसल किया है। इस सीरीज के फोंस की कीमत 20 हजार के करीब होगी और यह खासतौर पर नई पीढ़ी के लिए तैयार होंगे। इस उद्योग से जुड़े विश्वस्त सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सैमसंग गैलेक्सी एफ सीरीज को सबसे पहले भारत में लॉन्च करेगा और इसके बाद ही दूसरे देशों की बारी आएगी। यह सीरीज उसके लोकप्रिय गैलेक्सी एम सीरीज की लेगेसी को आगे बढ़ाने के लिए तैयार की गई है।

सूत्र ने कहा कि गैलेक्सी एम सीरीज की तरह गैलेक्सी एफ सीरीज भी ऑनलाइन फोकस्ड होगी और यह सभी चैनल्स पर उपलब्ध होगा। इससे पहले की रिपोर्ट में कहा गया था कि सैमसंग गैलेक्सी एफ सीरीज के अंतर्गत अफोर्डेबल फोल्डेबल स्मार्टफोंस लाने के बारे में विचार कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि गैलेक्सी एफ सीरीज के तहत बनने वाले फोंस की कीमत 20 हजार से नीचे होगी और इसे पूरी तरह भारतीय बाजार में सैमसंग की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए लाया जा रहा है। सैमसंग को गैलेक्सी एम सीरीज की सफलता से अच्छी खासी बाजार हिस्सेदारी मिली है।

इससे पहले सैमसंग ने बीते गुरुवार को अपने मशहूर गैलेक्सी एम सीरीज का विस्तार करते हुए एम51 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। यह फोन स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 7000एमएएच की बैटरी लगी है। गैलेक्सी एम51 की कीमत 6जीबी-128जीबी वेरिएंट के लिए 24,999 रुपए है, जबकि इसके 8जीबी-128जीबी वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपए है।

यह स्मार्टफोन 18 सितंबर से बिक्री के लिए एमेजॉन डॉट इन, सैमसंग डॉट कॉम और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन का स्क्रीन 6.7 इंच एसएमोलेड प्लस इंफीनिटी ओ से सुसज्जित है। इसमें स्नैपड्रैगन 730जी मोबाइल प्लेटफार्म उपयोग में लाया गया है। इस फोन में क्वॉड कोर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन सोनी आईएमएक्स 682 सेंसर 64एमपी का है जबकि इसके अलावा 12 एमपी का अल्ट्रा वाइड लेंस, 5एमपी का डेडिकेटेड मैक्रो लेंस और 5एमपी का डेप्थ लेंस है। इसमें 32एमपी का एक फ्रंट कैमरा है।

 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement