1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Tecno 10 अक्‍टूबर को लॉन्‍च करेगी Camon 16 स्‍मार्टफोन, 64MP कैमरा और 5000mAh बैटरी से है लैस

Tecno 10 अक्‍टूबर को लॉन्‍च करेगी Camon 16 स्‍मार्टफोन, 64MP कैमरा और 5000mAh बैटरी से है लैस

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 08, 2020 02:04 pm IST,  Updated : Oct 08, 2020 02:04 pm IST

कैमोन 16 को 6.8 इंच के एचडी प्लस डॉट इन डिस्प्ले और 18 वार्ट फास्ट चार्जिंग के साथ एक शक्तिशाली 5,000एमएएच बैटरी के साथ पेश किए जाने की संभावना है।

Tecno Camon 16 to Launch in India on October 10- India TV Hindi
Tecno Camon 16 to Launch in India on October 10 Image Source : TECNO

नई दिल्ली। ग्लोबल प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो अपने कैमोन सीरीज के नए डिवाइस के साथ मध्यम बजट वाले स्मार्टफोन की श्रेणी में धूम मचाने को तैयार है। आई ऑटोफोकस कैमरा तकनीक से लैस इस स्मार्टफोन को भारत में 10 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।  कंपनी के सोशल मीडिया पोस्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराए जाने वाले स्मार्टफोन कैमोन 16 में पीछे की तरफ 64एमपी का क्वाड कैमरा सेटअप होगा।

भारत के मिड बजट स्मार्टफोन की श्रेणी में यह पहला ऐसा डिवाइस हो सकता है, जिसे आई ऑटोफोकस तकनीक के संग पेश किया जा रहा है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से फोटोग्राफी का एक बिल्कुल नया व बेहतर अनुभव प्राप्त होगा। कैमोन 16 बुधवार को मार्केट में लॉन्च हुए  रियलमी 7आई को कड़ी टक्कर दे सकता है।

टीजर के मुताबिक, फोन में कंपनी की अपनी विशेष टीएआईवीओएस तकनीक से संचालित सुपर नाइट शॉट के फीचर हो सकते हैं, जिससे यूजर्स बेहद कम रोशनी में भी बिल्कुल साफ तस्वीरें खींचने का आनंद ले सकते हैं।

फोन में मौजूद सेल्फी कैमरा को डॉट-इन सेल्फी कैमरा संग उपलब्ध कराए जाने की बात कही जा रही है, जिसमें एआई वीडियो ब्यूटी 2के क्वॉड हाई डेफिनेशन रिकॉर्डिंग के साथ होगी और इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वीडियो पोर्टरेट के भी फीचर्स होंगे।

कैमोन 16 को 6.8 इंच के एचडी प्लस डॉट इन डिस्प्ले और 18 वार्ट फास्ट चार्जिंग के साथ एक शक्तिशाली 5,000एमएएच बैटरी के साथ पेश किए जाने की संभावना है। संभवत: एक हेलियो प्रोसेसर द्वारा संचालित होने वाले टेक्नो के इस किफायती स्मार्टफोन पर लोगों की नजर हो सकती है। 15,000 रुपए की स्मार्टफोन श्रेणी में अपने इस अत्याधुनिक डिवाइस के साथ टेक्नो आने वाले समय में मार्केट में अपनी स्थिति और भी मजबूत करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा