1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. ये हैं फ्लिपकार्ट पर सबसे ज्‍यादा बिकने वाले 5 स्‍मार्टफोन, कीमत 10000 से भी कम

ये हैं फ्लिपकार्ट पर सबसे ज्‍यादा बिकने वाले 5 स्‍मार्टफोन, कीमत 10000 से भी कम

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jul 18, 2018 08:48 pm IST,  Updated : Jul 18, 2018 08:48 pm IST

आइए जानते हैं फ्लिपकार्ट पर सबसे ज्‍यादा स्‍मार्टफोन के बारे में, जो आपके स्‍मार्टफोन की सर्च को आसान बना सकते हैं।

smartphone- India TV Hindi
smartphone

नई दिल्‍ली। ईकॉमर्स के दौर में अब लोग स्‍मार्टफोन खरीदने के लिए किसी दु‍कान या रिटेल स्‍टोर पर नहीं जाते। उन्‍हें अब अमेजन और फ्लिपकार्ट पर हर दाम में अपनी पसंद का स्‍मार्टफोन मिल जाता है। इसके साथ ही उन्‍हें स्‍मार्टफोन पर डिस्‍काउंट भी मिल जाता है। जब बात डिस्‍काउंट की चली है तो आपको बता दें कि इस समय फ्लिपकार्ट पर बिग शॉपिंग डेज़ सेल चल रही है। ऐसे में यहां पर स्‍मार्टफोन पर भारी डिस्‍काउंट भी मिल रहा है। आइए जानते हैं फ्लिपकार्ट पर सबसे ज्‍यादा स्‍मार्टफोन के बारे में, जो आपके स्‍मार्टफोन की सर्च को आसान बना सकते हैं।

रेडमी नोट 5

शाओमी ने अपनी नोट सीरीज का यह फोन इसी साल भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया है। यह फोन लॉन्‍च होने के बाद से बाजार में बेस्‍ट सेलिंग फोन बना हुआ है। यह फोन 3 जीबी और 4 जीबी रैम तथा 32 जीबी और 64 जीबी स्‍टोरेज के साथ बाजार में पेश किया गया है। 3 जीबी रैम वाले फोन की कीमत 9999 रुपए और 4 जीबी रैम वाले फोन की कीमत 11999 रुपए है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन नो कॉस्‍ट ईएमआई के साथ भी उपलब्‍ध है।

लेनोवो के8 प्‍लस

लेनोवो का के8 प्‍लस भी बाजार के पसंदीदा फोन में से एक है। फोन में 3 जीबी की रैम और 32 जीबी की स्‍टोरेज दी गई है। कीमत की बात करें तो इसकी एमआरपी 10999 रुपए है। लेकिन फ्लिपकार्ट की सेल के दौरान इस पर 2000 रुपए का डिस्‍काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही यह फोन 8999 रुपए में उपलब्‍ध है। फोन में 5.2 इंच का एचडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है।

इनफिनिक्‍स हॉट 6 प्रो

फ्लिपकार्ट पर लोकप्रिय फोन की सूची में इनफिनिक्‍स हॉट 6 भी शामिल है। फोन में 3 जीबी की रैम और 32 जीबी की स्‍टोरेज दी गई है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन की कीमत 8999 रुपए है। वहीं फ्लिपकार्ट सेल में यह 1000 रुपए सस्‍ता मिल रहा है। आप इस फोन को 7999 रुपए में खरीद सकते हैं। फोन में 13 और 2 एमपी का डुअल रियर कैमरा भी है।

पैनासोनिक एलुगा रे मैक्‍स

फ्लिपकार्ट पर पैनासोनिक का एलुगा रे मैक्‍स भी काफी पसंद किया जाता है। खास बात यह है कि सेल में यह फोन करीब 4500 रुपए सस्‍ता भी मिल रहा है। इसके बाद यह फोन 7999 रुपए में उपलब्‍ध है। जबकि फोन की वास्‍तविक कीमत 12499 रुपए है।

मोटो ई4 प्‍लस

सबसे लोकप्रिय फोन में मोटो ई4 प्‍लस भी शामिल है। फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन 9490 रुपए में उपलब्‍ध है। फोन में 5.5 इंच की स्‍क्रीन दी गई है। यह फोन 3 जीबी की रैम और 32 जीबी की स्‍टोरेज क्षमता से लैस है। जिसे 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाने का विकल्‍प भी दिया गया है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा