1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. अक्‍टूबर में लॉन्‍च हुए ये शानदार स्‍मार्टफोन, कीमत है इनकी 10,000 रुपए से कम

अक्‍टूबर में लॉन्‍च हुए ये शानदार स्‍मार्टफोन, कीमत है इनकी 10,000 रुपए से कम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 23, 2018 10:28 am IST,  Updated : Oct 23, 2018 10:28 am IST

दशहरा और दिवाली जैसे महत्‍वपूर्ण त्‍योहार को देखते हुए मोबाइल कंपनियों ने 1 अक्‍टूबर से लेकर अभी तक कई नए स्‍मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्‍च किए हैं।

smartphone- India TV Hindi
smartphone Image Source : SMARTPHONE

नई दिल्‍ली। दशहरा और दिवाली जैसे महत्‍वपूर्ण त्‍योहार को देखते हुए मोबाइल कंपनियों ने 1 अक्‍टूबर से लेकर अभी तक कई नए स्‍मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्‍च किए हैं। ऐसा इसलिए क्‍योंकि भारत में त्‍योहारी सीजन के दौरान ही अधिकांश लोग नया स्‍मार्टफोन खरीदते या अपग्रेड करते हैं। त्‍योहारी सीजन में अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनियां नए मोबाइल हैंडसेट बाजार में लेकर आती हैं। अगर आपने अभी तक नया स्‍मार्टफोन नहीं खरीदा है और आप इस बार दिवाली नए स्‍मार्टफोन के साथ मनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको अक्‍टूबर के महीने में लॉन्‍च हुए उन सभी स्‍मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 10,000 रुपए से कम है।

ओप्‍पो ए83

चीनी कंपनी ओप्‍पो ने अपने लोकप्रिय ए83 2018 स्‍मार्टफोन का 2जीबी रैम व 16जीबी मेमोरी वाला वेरिएंट लॉन्‍च किया है, जिसकी कीमत 8,990 रुपए है। इसमें 5.7 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है, जिसका स्‍क्रीन रेजोल्‍यूशन 1440x720 पिक्‍सल है। इसमें 2.5 गीगाहर्ट्ज ऑक्‍टाकोर प्रोसेसर और 3180 एमएएच की बैटरी है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13एमपी का रियर कैमरा और 8एमपी का फ्रंट कैमरा है। यह एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर रन करता है।

कूलपैड नोट8

कूलपैड ने भी भारत में अपना नया नोट8 लॉन्‍च किया है। इसकी कीमत 9,999 रुपए है। इसमें 5.99 इंच का फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है, जिसका स्‍क्रीन आस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो 18:9 है। यह फोन 1.5गीगाहर्ट्ज ऑक्‍टाकोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर, 4जीबी रैम और 64जीबी मेमोरी के साथ आता है। इस फोन में 16एमपी और 0.3एमपी का डुअल रियर कैमरा एवं 8 एमपी का फ्रंट कैमरा है। इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है और यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर आधारित है। 

लेनोवो के9

लेनोवो ने लंबे समय बाद भारतीय बाजार में अपना नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है। इसकी कीमत 8,999 रुपए है। इसमें चार फोन हैं, दो रियर और दो फ्रंट पर। इसमें 13 एमपी और 5 एमपी का डुअल रियर कैमरा सेटअप तथा 13 एमपी और 5 एमपी का डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप है। इसमें 5.7 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है, जिसका स्‍क्रीन आस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो 18:9 है। यह फोन 2.0 गीगाहर्ट्ज ऑक्‍टाकोर मीडियाटेक हेलियो पी22 प्रोसेसर पर रन करता है। यह फोन 3जीबी रैम और 32जीबी रोम के साथ आता है। इसकी बैटरी 3000 एमएएच की है।

आईवूमी जेड1

आईवूमी ने नॉच डिस्‍प्‍ले वाला अपना पहला स्‍मार्टफोन जेड1 लॉन्‍च किया है। इसकी कीमत 6,999 रुपए है। इसमें 5.67 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है, जिसका आस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो 19:9 है। यह फोन 1.3गीगाहर्ट्ज क्‍वाडकोर मीडियाटेक 6739 प्रोसेसर, 2जीबी रैम और 16जीबी मेमोरी के साथ आता है। इसमें 13 एमपी का रियर कैमरा और 5 एमपी का फ्रंट कैमरा है। इसकी बैटरी 2800 एमएएच की है और ये एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्‍टम के साथ स्‍मार्टमी 3.0 पर रन करता है।

पैनासोनिक एलूगारे 530

पैनासोनिक ने एलूगा सीरीज के तहत अपना नया स्‍मार्टफोन एलूगारे 530 को लॉन्‍च किया है। इसकी कीमत 8,999 रुपए है। यह ब्‍लैक, ब्‍लू कलर में उपलब्‍ध है। इसमें 5.7 इंच का एचडी प्‍लस बिगव्‍यू डिस्‍प्‍ले है। इसमें 1.3गीगाहर्ट्ज क्‍वाडकोर प्रोसेसर, 3जीबी रैम और 32जीबी रोम है। फ‍िंगरप्रिंट स्‍कैनर के साथ ही इसमें फेस अनलॉक फीचर भी है। इसमें 13 एमपी का रियर कैमरा और 5 एमपी का फ्रंट कैमरा है। यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ओएस पर रन करता है। इसकी बैटरी 3000 एमएएच की है।

लेनोवो ए5

लेनोवो ने इसी महीने अपना एक और स्‍मार्टफोन ए5 भी लॉन्‍च किया है, इसके 2जीबी रैम और 16जीबी मेमोरी वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपए और 3जीबी रैम और 32जीबी मेमोरी वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपए है। ए5 में 5.45 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है। यह 1.3गीगाहर्ट्ज क्‍वाडकोर मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर पर रन करता है। यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर आधारित कंपनी के जेडयूआई 3.9 पर रन करता है। इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है और इसमें 13 एमपी का रियर और 8 एमपी का फ्रंट कैमरा है।

आसुस जेनफोन लाइट एल1 और जेनफोन मैक्‍स एम1

आसुस ने दो फोन लॉन्‍च किए। पहला जेनफोन लाइट एल1, जिसकी कीमत 5,999 रुपए है। दूसरा जेनफोन मैक्‍स एम1, जिसकी कीमत 7,499 रुपए है। इन दोनों फोन में 5.45 इंच का एचडी प्‍लस आईपीएस डिस्‍प्‍ले है, जिसका आस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो 18:9 है। इसमें क्‍वॉलकोम स्‍नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, एड्रिनो 5050 जीपीयू और 2जीबी/3जीबी रैम और 16जीबी/32जीबी रोम दी गई है। ये दोनों फज्ञेन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ओएस के साथ जेनयूआई 5.0 पर आधारित हैं। दोनों ही फोन में 13 एमपी का रियर कैमरा और 5 एमपी का फ्रंट कैमरा है।  

पैनासोनिक एलूगारे 600

पैनासोनिक ने एक और स्‍मार्टफोन इस महीने लॉन्‍च किया है, जिसका नाम है एलूगारे 600। इसकी कीमत 7,999 रुपए है। इसमें 5.99 इंच का एचडी प्‍लस बिगव्‍यू डिस्‍प्‍ले है। यह 1.3गीगाहर्ट्ज क्‍वाडकोर मीडियाटेक एमटी6739डब्‍ल्‍यूए प्रोसेसर पर रन करता है। यह फोन 3जीबी रैम और 32जीबी मेमोरी के साथ आता है। इसमें 13 एमपी का रियर कैमरा और 8 एमपी का फ्रंट कैमरा है। इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है और यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ओएस पर काम करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा