1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. ViVo के IPL लिमिटेड एडिशन फोन V5 प्‍लस की बिक्री शुरू, कीमत 25,990 रुपए

ViVo के IPL लिमिटेड एडिशन फोन V5 प्‍लस की बिक्री शुरू, कीमत 25,990 रुपए

 Published : Apr 10, 2017 02:50 pm IST,  Updated : Apr 10, 2017 02:50 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग की टाइटल स्‍पॉन्‍सर ViVo ने अपने आईपीएल लिमिटेड एडिशन V5 स्‍मार्टफोन की बिक्री सोमवार से शुरू कर दी है। इस फोन की कीमत 25,990 रुपए है।

ViVo के IPL लिमिटेड एडिशन फोन V5 प्‍लस की बिक्री शुरू, कीमत 25,990 रुपए- India TV Hindi
ViVo के IPL लिमिटेड एडिशन फोन V5 प्‍लस की बिक्री शुरू, कीमत 25,990 रुपए

नई दिल्‍ली। इंडियन प्रीमियर लीग की टाइटल स्‍पॉन्‍सर ViVo ने अपने आईपीएल लिमिटेड एडिशन V5 स्‍मार्टफोन की बिक्री सोमवार से शुरू कर दी है। खासतौर पर IPL को ध्‍यान में रखते हुए पेश किए गए इस फोन की कीमत 25,990 रुपए है।

फोन की ऑनलाइन एक्‍सक्‍लूसिव बिक्री के लिए ViVo ने ईकॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के साथ करार किया है। फ्लिपकार्ट के अलावा यह फोन वीवो एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोर के अलावा अन्‍य रिटेलर्स के पास भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध है।

यह भी पढ़ें : 10th Anniversory: IPL है 27,000 करोड़ रुपए का खेल, जानिए टीम कैसे करती हैं कमाई

तस्‍वीरों में देखिए बेस्‍ट सेल्‍फी फोन

Selfie Smartphone new

micromax (2)IndiaTV Paisa

panasonic (1)IndiaTV Paisa

intex (5)IndiaTV Paisa

lava (2)IndiaTV Paisa

infocus (1)IndiaTV Paisa

जानिए क्‍या है इस फोन में नया

ViVo ने V5 प्‍लस स्‍मार्टफोन को इस साल जनवरी में लॉन्‍च किया था। तब इसकी कीमत 27980 रुपए थी। लेकिन अब कंपनी ने खासतौर पर आईपीएल के लिए फोन को खास बदलावों के साथ पेश किया है। V5 प्लस IPL लिमिटेड एडिशन में कुछ खास बदलाव किए हैं। आईपीएल के लिए इस फोन को खास मैट ब्‍लैक रंग में पेश किया गया है। वहीं फोन के रियर पैनल पर आईपीएल का लोगो भी प्रिंट किया गया है।

यह भी पढ़ें :1000 रुपए सस्‍ता मिल रहा है कूलपैड Cool-1 डुअल स्‍मार्टफोन, ये है फोन की नई कीमत

ये स्‍पेसिफिकेशंस हैं खास

वीवो ने वी5 प्लस में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले दिया है। जिसका स्‍क्रीन रिजोल्‍यूशन 1080×1920 पिक्सल है। यह फोन 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा इसमें 4 जीबी की रैम और 64 जीबी की इनबिल्‍ट स्‍टोरेज दी गई है। इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसकी बैटरी 3055 एमएएच की होगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा