नई दिल्ली। वोडाफोन इंडिया ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए मुफ्त रोमिंग की सुविधा वाला अनलिमिटेड सुपर प्लान 176 आज बाजार में पेश किया।
Related Stories
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में वोडाफोन इंडिया के कारोबार प्रमुख मोहित नरूला ने कहा कि भारत का दूसरा सबसे बड़ा सर्किल होने के कारण मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सात भारतीय राज्यों की सीमाओं से जुड़ा है। यहां के उपभोक्ता इन राज्यों में अक्सर यात्रा करते हैं, ऐसे में यह सुपर प्लान उपभोक्ताओं को रोमिंग पर मुफ्त कॉलिंग की सुविधा प्रदान करेगा।
इसके तहत वोडाफोन मात्र 176 रुपए में रोमिंग पर अनलिमिटेड लोकल तथा नेशनल कॉलिंग और 28 दिनों के लिए रोज़ाना 1जीबी 2जी इंटरनेट भी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि वोडाफोन का यह ऑफर मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल के सभी प्रमुख वोडाफोन स्टोर्स, मिनी स्टोर्स, मल्टी ब्रांड रिटेल आउटलेट्स और माय वोडाफोन एप पर उपलब्ध है।