1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. व्‍हाट्सएप कर रहा है नए फीचर की टेस्टिंग, ग्रुप एडमिन को मिलेंगी कई पावर: रिपोर्ट

व्‍हाट्सएप कर रहा है नए फीचर की टेस्टिंग, ग्रुप एडमिन को मिलेंगी कई पावर: रिपोर्ट

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : May 01, 2018 04:51 pm IST,  Updated : May 01, 2018 04:51 pm IST

यदि आप भी व्‍हाट्सएप के कुछ ग्रुप में एडमिन हैं तो ये खबर खास आप के लिए हैं। व्‍हाट्सएप ने अपनी ग्रुप सेटिंग्‍स में कुछ बदलाव किए हैं, जिसके तहत ग्रुप एडमिन को अब पहले से अधिक पावर दी गई है।

whatsapp- India TV Hindi
whatsapp

नई दिल्‍ली। यदि आप भी व्‍हाट्सएप के कुछ ग्रुप में एडमिन हैं तो ये खबर खास आप के लिए हैं। व्‍हाट्सएप ने अपनी ग्रुप सेटिंग्‍स में कुछ बदलाव किए हैं, जिसके तहत ग्रुप एडमिन को अब पहले से अधिक पावर दी गई है। कंपनी ने रिस्‍ट्रिक्‍ट ग्रुप नाम का एक नया फीचर पेश किया है। यह फीचर अभी सिर्फ आईओएस, एंड्रॉयड और विंडो फोन के बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट करना शुरू किया गया है।

डब्‍ल्‍यूएबीटाइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार इस फीचर के साथ व्‍हाट्सएप ग्रुप एडमिन किसी भी अन्‍य मैंबर को टैक्‍स्‍ट मैसेज, इमेज वीडियो, जिफ, डॉक्‍यूमेंट, वॉयस मैसेज व लाइव लोकेशन शेयरिंग आदि को ग्रुप में भेजने से रोक सकता है। इस नए फीचर को पाने के लिए एंड्रॉयड यूजर्स को वॉट्सएप बीटा एप को 2.18.132 वर्जन से अपडेट करना होगा। इसके बाद ग्रुप एडमिन्स को एडमिन सेटिंग नाम से नया ऑप्शन दिखेगा। यदि आप व्‍हाट्सएप ग्रुप एडमिन नहीं हैं तो आपको ये ऑप्शन नहीं दिखाई देगा।

यह सेटिंग ग्रुप एडमिन को ज्‍यादा पावर देता है। इसकी मदद से कोई भी अन्‍य मैंबर ग्रुप एडमिन की अनुमति के बिना ग्रुप आइकन, डिस्क्रिप्‍शन, सब्‍जैक्‍ट आदि को नहीं बदल सकता है। इस अपडेट के बाद बाद मैंबर इसकी स्‍वीकृति के लिए व्‍हाट्सएप  ग्रुप एडिमिन को मैसेज एडमिन बटन के माध्‍यम से मैसेज कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा