1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Redmi Note 4 की कीमत में भारी कटौती, जानिए कम भाव पर कहां मिलेगा ये फोन

Redmi Note 4 की कीमत में भारी कटौती, जानिए कम भाव पर कहां मिलेगा ये फोन

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Nov 13, 2017 01:38 pm IST,  Updated : Nov 13, 2017 01:38 pm IST

कटौती के बाद Redmi Note 4 के 2 वेरिएंट को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। 2017 की शुरुआत में ही इस फोन को लॉन्च किया गया है।

Redmi Note 4 की कीमत में भारी कटौती, जानिए कम भाव पर कहां मिलेगा ये फोन- India TV Hindi
Redmi Note 4 की कीमत में भारी कटौती, जानिए कम भाव पर कहां मिलेगा ये फोन

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi Note 4 की कीमतों में बड़ी कटौती की है। भारत में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने खुद इस कटौती के बारे में जानकारी दी है। कटौती के बाद Redmi Note 4 के 2 वेरिएंट को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। 2017 की शुरुआत में ही इस फोन को लॉन्च किया गया है।

कीमतों में हुई है 1000 रुपए की कटौती

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन के मुताबिक फोन की कीमत में 1,000 रुपए की कटौती की है। यह कटौती दो वेरिएंट पर लागू है, कटौती के बाद 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले फोन को 9999 रुपए में खरीदा जा सकता है जबकि 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले Redmi Note 4 को 11,999 रुपए से कम में खरीदा जा सकेगा।

कम रेट पर यहां मिलेगा फोन

अगर आप इस फोन को घटी हुई कीमत पर खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आप ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के जरिए इसे खरीद सकते हैं या फिर खुद फोन बनाने वाली कंपनी की वेबसाइट एमआई डॉट काम पर इसे खरीद सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा