1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. शाओमी इंडिया ने पांच सालों में बेचे 10 करोड़ स्मार्टफोन, रिकॉर्ड किया अपने नाम

शाओमी इंडिया ने पांच सालों में बेचे 10 करोड़ स्मार्टफोन, रिकॉर्ड किया अपने नाम

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 06, 2019 02:46 pm IST,  Updated : Sep 06, 2019 02:46 pm IST

स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की दिग्गज कंपनी शाओमी ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारत में उसने पिछले पांच सालों में 10 करोड़ स्मार्टफोन बेचे हैं। शाओमी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने कहा, 'यह हमारी शुरुआत से अब तक हमे मिले लाखों फैंस का प्यार है।'

xiaomi sells 100 million smartphones in india in five years- India TV Hindi
xiaomi sells 100 million smartphones in india in five years Image Source : TWITTER

बेंगलुरु। स्मार्टफोन बनाने वाली चीन की दिग्गज कंपनी शाओमी ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारत में उसने पिछले पांच सालों में 10 करोड़ (100 100 मिलियन ) स्मार्टफोन बेचे हैं। जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। शाओमी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने कहा, 'यह हमारी शुरुआत से अब तक हमे मिले लाखों फैंस का प्यार है।'

उन्होंने कहा कि हमारे आने से पहले ही कई कंपनियां मार्केट में मौजूद थी। लेकिन जो मुकाम हमने हासिल किया है, वे दूर-दूर तक हमारे सामने नहीं टिकते हैं। इंटरनेशनल डॉटा कॉर्पोरेशन (आईडीसी) के अनुसार, यह मील का पत्थर क्यू3 2014 से शुरू हुआ और जुलाई 2019 तक की अवधि में हासिल किया गया है। शाओमी भारत में पिछली 8 तिमाहियों से लीडिंग स्मार्टफोन ब्रैंड बनी हुई है।

कंपनी की रेडमी ए और रेडमी नोट सीरीज उन स्मार्टफोन्स की सीरीज में आते हैं, जो देश में काफी प्रसिद्ध हैं। जैन ने आगे कहा, 'मैं अपने 10 करोड़ स्मार्टफोन्स यूजर्स का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं और उनसे वादा करता हूं हम इसी प्रकार से बेहतर व अच्छे प्रोडक्ट लाते रहेंगे।'

प्रति सेकंड तैयार होते हैं तीन स्मार्टफोन

शाओमी ने हाल ही में भारत में अपने तीसरे मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की शुरुआत की है। इसके बाद अब कंपनी प्रति सेकंड तीन स्मार्टफोन बना रही है। इस हिसाब से अगर देखा जाए तो 8 घंटे की एक शिफ्ट में शाओमी सालाना 2 करोड़ 40 लाख स्मार्टफोन बना रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा