1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. शाओमी ला रही है ब्‍लैकशार्क गेमिंग स्‍मार्टफोन, 13 अप्रैल को होगा लॉन्‍च

शाओमी ला रही है ब्‍लैकशार्क गेमिंग स्‍मार्टफोन, 13 अप्रैल को होगा लॉन्‍च

 Published : Apr 04, 2018 07:50 am IST,  Updated : Apr 04, 2018 07:50 am IST

अपने शानदार स्‍मार्टफोन के साथ पहले ही लोकप्रिय हो चुकी चाइनीज़ कंपनी शाओमी अब ब्‍लैकशार्क गेमिंग स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने जा रही है। दरअसल ब्‍लैक शार्क शाओमी द्वारा वित्‍त पोषित एक मैन्‍युफैक्‍चरिंग कंपनी है।

xiaomi black shark- India TV Hindi
xiaomi black shark

नई दिल्‍ली। अपने शानदार स्‍मार्टफोन के साथ पहले ही लोकप्रिय हो चुकी चाइनीज़ कंपनी शाओमी अब ब्‍लैकशार्क गेमिंग स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने जा रही है। दरअसल ब्‍लैक शार्क शाओमी द्वारा वित्‍त पोषित एक मैन्‍युफैक्‍चरिंग कंपनी है। यही ब्‍लैकशार्क कंपनी 13 अप्रैल को अपना पहला गेमिंग स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने जा रही है। ब्‍लैकशार्क इस स्‍मार्टफोन अपने घरेलू बाजार यानि कि चीन में लॉन्‍च करेगी। ब्‍लैकशार्क ने इस फज्ञेन से जुड़ी जानकारी चीन की माइक्रो ब्‍लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर जारी की है। हालांकि यह फोन भारत सहित दूसरे अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में कब लॉन्‍च होगा इसके संबंध में काई जानकारी अभी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि चीन में लॉन्‍च होने के बाद कंपनी इस बारे में विचार कर सकती है। 

कंपनी ने वीबो पर इसकी एक तस्‍वीर जारी की है। साथ ही बताया कि यह फोन 13 अप्रैल को दोपहर 3 बजे चीन के बाजार में लॉन्‍च किया जाएगा। पिछले दिनों एक चीनी वेबसाइट पर इस फोन से जुड़े कुछ स्‍पेसिफिकेशंस लीक किए गए थे। जिनके मुताबिक ये स्‍मार्टफोन 3 मैमोरी विकल्‍पों के साथ लॉन्‍च किया जाएगा। जिसमें एक वेरिएंट है 6जीबी रैम और 128जीबी इनबिल्‍ट मैमोरी के साथ। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज क्षमता वाला होगा और तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज क्षमता की खूबी के साथ होगा।

कंपनी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि नया स्‍मार्टफोन क्‍वालकॉम स्‍नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस होगा। ब्‍लैकशार्क इस गेमिंग स्‍मार्टफोन पहले ही चीन की प्रमुख बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबैंच और अंटुटु पर देखा जा चुका है। गीकबेंच के मुताबिक शाओमी ब्लैकशार्क एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होगा। साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 8GB रैम होगी। वहीं अंटुटु पर लिस्टिंग के अनुसार इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज क्षमता, 1080 x 2160 पिक्सल्स के रिजोल्‍यूशन वाला डिस्प्ले होगा। इसका स्‍क्रीन असपैक्ट रेशियो 18:9 होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा