1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. 3 मार्च को भारत में आएगा श्‍याओमी रेडमी नोट 3, 10 हजार रुपए से कम हो सकती है कीमत

3 मार्च को भारत में आएगा श्‍याओमी रेडमी नोट 3, 10 हजार रुपए से कम हो सकती है कीमत

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Feb 23, 2016 05:01 pm IST,  Updated : Feb 23, 2016 05:10 pm IST

श्‍याओमी एक बार फिर भारत के मोबाइल मार्केट में तहलका मचाने जा रहा है। कंपनी मार्च में अपने नए स्‍मार्टफोन रेडमी नोट 3 को भारत में लॉन्च करने वाली है।

3 मार्च को भारत में आएगा श्‍याओमी रेडमी नोट 3, 10 हजार रुपए से कम हो सकती है कीमत- India TV Hindi
3 मार्च को भारत में आएगा श्‍याओमी रेडमी नोट 3, 10 हजार रुपए से कम हो सकती है कीमत

नई दिल्‍ली। चीन के बाद श्‍याओमी एक बार फिर भारत के मोबाइल मार्केट में तहलका मचाने जा रहा है। चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मार्च में अपने नए स्‍मार्टफोन रेडमी नोट 3 को भारत में लॉन्च करने वाली है। शाओमी रेडमी नोट 3 के नए वेरिएंट को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में तीन मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकरी कंपनी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है। भारत से पहले इसे चीन में पिछले महीने इस फोन को लॉन्च किया जा चुका है। इस फोन में कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्‍कैनर दिया है। इस फुल मेटल बॉडी वाले फोन की भारत में कीमत 10 हजार रुपए से कम हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Affordable 4G: कम कीमत में हाईएंड तकनीक का मजा, ये हैं 5,000 रुपए से कम कीमत वाले 4जी स्‍मार्टफोन

रेडमी नोट 3 की स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी नोट 3 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले स्क्रीन है। फोन का स्क्रीन रेजोल्यूशन 1920×1280 पिक्सल है। यह एंड्रॉयड बेस्ड ओपरेटिंग सिस्टम MIUI 7 पर काम करता है जिसे एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बनाया गया है। इसमें फिंगर प्रिंट सेंसर लगे हुए हैं जिससे मात्र 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक किया जा सकता है। श्याओमी के इस फोन में मीडियाटेक ऑक्टाकोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह दो वैरिएंट्स में उपलब्ध है। एक 16 जीबी का और दूसरा 32 जीबी का। 16 जीबी वाले वैरिएंट में 2 जीबी रैम है वहीं दूसरी ओर 32 जीबी वाले वैरिएंट में 3 जीबी रैम है।

रेडमी नोट 3 की देखें और तस्वीरें

Redmi Note 3

indiatvpaisaredmi (3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaredmi (5)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaredmi (1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaredmi (2)IndiaTV Paisa

indiatvpaisaredmi (4)IndiaTV Paisa

4000 mAh की बैटरी  

इस फोन में 4000 एमएएच पावर की बैटरी है। इसकी बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है यानि कि 50 फीसदी बैटरी 1 घंटे में चार्ज हो जाती है। इसके कैमरे की बात की जाए तो इसमें 13 मेगापिक्सल एलईडी फ्लैश सहित रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इसके 16 जीबी वाले वैरिएंट की कीमत 9,400 रुपए है और 32 जीबी वाले वैरिएंट की 11,500 रुपए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा