1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. iPhone 13 हाथ में पकड़कर आपको भी होगा 'गर्व', Apple ने की ये नई शुरुआत

iPhone 13 हाथ में पकड़कर आपको भी होगा 'गर्व', Apple ने की ये नई शुरुआत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 11, 2022 01:14 pm IST,  Updated : Apr 11, 2022 01:14 pm IST

ऐपल ने 2017 में आईफोन एसई के साथ भारत में आईफोन का निर्माण शुरू किया था। कंपनी इस समय भारत में आईफोन 11, आईफोन 12 और अब आईफोन 13 सहित अपने कुछ सबसे एडवान्स आईफोन बनाती है।

iPhone 13 - India TV Hindi
iPhone 13  Image Source : FILE

नयी दिल्ली। प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ऐपल ने भारत में आईफोन 13 का उत्पादन शुरू कर दिया है, जिससे विनिर्माण महाशक्ति के रूप में उभरने के भारत के सपने को बल मिला है। सूत्रों ने कहा कि आईफोन 13 को ऐपल के अनुबंध विनिर्माण भागीदार फॉक्सकॉन के चेन्नई के पास स्थित संयंत्र में बनाया जा रहा है।

ऐपल ने एक बयान में कहा, ‘‘हम आईफोन 13 के निर्माण की शुरुआत करके उत्साहित हैं - इसके सुंदर डिजाइन, बेहतरीन फोटो और वीडियो के लिए उन्नत कैमरा सिस्टम और ए15 बायोनिक चिप के अविश्वसनीय प्रदर्शन के साथ - यह भारत में ही हमारे स्थानीय ग्राहकों के लिए बनाया जा रहा है।’’

उल्लेखनीय है कि ऐपल ने 2017 में आईफोन एसई के साथ भारत में आईफोन का निर्माण शुरू किया था। कंपनी इस समय भारत में आईफोन 11, आईफोन 12 और अब आईफोन 13 सहित अपने कुछ सबसे उन्नत आईफोन बनाती है। आईफोन 13 आधुनिक 5जी अनुभव, ए15 बायोनिक चिप, लंबी बैटरी उम्र और बेहतरीन डिजाइन के साथ आता है।

भारत में ऐपल का सफर करीब 20 साल पहले शुरू हुआ था। ऐपल ने सितंबर 2020 में अपना ऑनलाइन स्टोर शुरू किया था, और कंपनी ने देश में कारोबार विस्तार के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा