1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. Flipkart Electronics Day: AC की कीमत 20000 से कम और टीवी 8000 से सस्ता, सेल में मिल रहे हैं ये जबर्दस्त ऑफर

Flipkart Electronics Day: AC की कीमत 20000 से कम और टीवी 8000 से सस्ता, सेल में मिल रहे हैं ये जबर्दस्त ऑफर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 21, 2022 06:42 pm IST,  Updated : Feb 21, 2022 06:42 pm IST

गर्मी का मौसम नजदीक है, ऐसे में ​फ्लिपकार्ट पर सेल में एयर कंडीशनर पर खास डील मिल सकती है।

Flipkart Electronics Day - India TV Hindi
Flipkart Electronics Day  Image Source : FILE

Highlights

  • फ्लिपकार्ट 23 फरवरी से Flipkart Electronics Day शुरू करने जा रही है
  • सेल में इलेक्ट्रिॉनिक आइटम्स पर जबर्दस्त आफर पेश किए जा रहे हैं
  • आइए जानते हैं ​फ्लिपकार्ट सेल में मिल रहे प्रोडक्ट के बारे में

Flipkart पर सेल का सीजन एक बार फिर आ गया है। एक ओर जहां सर्दी जा रही है और गर्मियों का मौसम दस्तक दे रहा है। इस बीच ईकॉमर्स मार्केट में इलेक्ट्रिॉनिक प्रोडक्ट को लेकर जबर्दस्त सेल शुरू होने वाली है। फ्लिपकार्ट 23 फरवरी से Flipkart Electronics Day शुरू करने जा रही है। इस सेल में इलेक्ट्रिॉनिक आइटम्स पर जबर्दस्त आफर पेश किए जा रहे हैं। यहां पर कोडक के टीवी की रेंज 8000 से कम में शुरू हैं। वहीं एयर कंडीशनर की कीमत 20000 रुपये से कम है। आइए जानते हैं ​फ्लिपकार्ट सेल में मिल रहे प्रोडक्ट के बारे में। 

20000 से सस्ते एयर कंडीशनर 

गर्मी का मौसम नजदीक है, ऐसे में ​फ्लिपकार्ट पर सेल में एयर कंडीशनर पर खास डील मिल सकती है। ​फ्लिपकार्ट पर यह सेल तो 23 फरवरी से शुरू होगी। लेकिन इससे पहले कंपनी अपने प्रोमो में बता रही है कि सेल के दौरान ग्राहकों को 19490 रुपये की शुरुआती कीमत पर एयर कंडीशनर खरीदने का मौका मिलेगा। इसके अलावा प्रीपेड भुगतान करने पर 3000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। इस सेल में हिटाची, पैनासोनिक और एलजी जैसी कंपनियों के प्रोडक्ट मौजूद होंगे। 

8000 से कम कीमत में टीवी 

आईपीएल का नया सीजन आने वाला है। वहीं गर्मी की छुट्टियों में आप बच्चों के लिए होम एंटरटेनमेंट का इंतजाम करना चाह रहे हैं तो आपके लिए एलईडी टीवी पर भी शानदार आफर है। यहां कोडक के 24 इंच टीवी की कीमत 7999 रुपये तय की गई है। इसके अलावा 32 इंच टीवी की कीमत 9999 रुपये से शुरू है। वहीं 17999 रुपये में आप 40 इंच का बड़ा एलईडी टीवी खरीद सकते हैं। 

6999 से शुरू वॉशिंग मशीन की रेंज 

​फ्लिपकार्ट की यह सेल अपने घर की वाशिंग मशीन बदलने का भी शानदार मौका लेकर आई है। 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ व्हाइट-वेस्टिंगहाउस की वाशिंग मशीन इस सेल में उपलब्ध होंगी। यहां पर आपको 6 किलो, 6.5 किलो, 7 किलो, 7.5 किलो, 8 किलो और 9 किलो में सेमी-ऑटोमैटिक टॉप लोड रेंज से लेकर 6.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम, 8.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम पूरी तरह से आटोमैटिक टॉप लोड मॉडल उपलब्ध होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा